फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   They used to steal vehicles and change number plates

Lucknow News: वाहन चोरी कर बदल देते थे नंबर प्लेट

Sat, 02 Aug 2025 01:59 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
They used to steal vehicles and change number plates
पुलिस की गिरफ्त में वाहन चोर। 
लखनऊ। अस्पतालों व भीड़ वाले स्थानों से दो पहिया वाहन चुराने वाले तीन शातिरों को कृष्णानगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये पुलिस से बचने के लिए नंबर प्लेट बदल देते थे। इनसे चोरी की नौ बाइकें और एक स्कूटी बरामद की गई है।
विज्ञापन

एसीपी कृष्णानगर विकास पांडेय ने बताया कि उन्नाव के सोहरामऊ निवासी अंकुल की बाइक 18 जुलाई को लोकबंधु अस्पताल की पार्किंग से चोरी हो गई थी। उन्होंने कृष्णानगर थाने में केस दर्ज कराया था। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर शुक्रवार को पुलिस ने बुद्धेश्वर बादल खेड़ा निवासी ट्रक चालक आरिफ, बाजारखाला के पुराना हैदरगंज के पेंटर आशु रस्तोगी और बुलाकी अड्डा के कबाड़ी सलमान को गिरफ्तार किया। इनकी निशानदेही पर रामलीला मैदान व फिनिक्स मॉल के पीछे पार्किंग में खड़ी की चोरी की नौ बाइकें व एक स्कूटी बरामद की। गैंग के सरगना आरिफ के खिलाफ 10, आशू और सलमान के खिलाफ चार-चार आपराधिक मामले दर्ज हैं। एसीपी ने बताया कि आरोपी पुलिस से बचने के लिए चोरी किए वाहनों पर फर्जी नंबर प्लेट लगा देते थे। इसके बाद वाहन बेच देते थे।

पुलिस की गिरफ्त में वाहन चोर। 

पुलिस की गिरफ्त में वाहन चोर। 

पुलिस की गिरफ्त में वाहन चोर। 

पुलिस की गिरफ्त में वाहन चोर। 

पुलिस की गिरफ्त में वाहन चोर। 

पुलिस की गिरफ्त में वाहन चोर। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed