फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   They used to sell weapons after completing 12th standard, two arrested

Lucknow News: 12वीं की पढ़ाई के बाद बेचते थे असलहे, दो गिरफ्तार

Tue, 29 Jul 2025 01:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
They used to sell weapons after completing 12th standard, two arrested
आरोपियों से बरामद असलहे। 

विज्ञापन
लखनऊ। कृष्णानगर पुलिस ने सोमवार को अवैध असलहों की तस्करी करने के आरोप में दो युवकों को गंगाखेड़ा अंडरपास से गिरफ्तार किया है। दोनों 12वीं पास हैं और काफी समय से असलहा तस्करी गिरोह के लिए काम कर रहे हैं। इनके पास से तीन पिस्टल, तीन मैगजीन, पांच कारतूस और एक बाइक बरामद हुई है। पुलिस असलहा गिरोह के संचालक और अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है।

एसीपी कृष्णानगर विकास पांडेय के मुताबिक पकड़े गए आरोपी सीतापुर के संदना का रहने वाला आयुष सिंह और हरदोई के बेनीगंज का निवासी निशांत पांडेय हैं। दोनों वर्तमान में ठाकुरगंज में रह रहे थे। निशांत पर ठाकुरगंज थाने में हत्या के प्रयास का भी मुकदमा दर्ज है। इस मामले में वह वांछित था। आरोपियों ने स्वीकार किया वे काफी समय से असलहा तस्करी का काम कर रहे थे।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर कृष्णानगर पीके सिंह के मुताबिक आरोपियों ने बताया है कि तस्करी और असलहों को बेचने के लिए इंस्टाग्राम के जरिये आपस में और ग्राहकों से संपर्क करते थे। ग्राहक तय होने राज नाम का तस्कर इन्हें गोमतीनगर के हुसड़िया चौराहे पर बुलाकर असलहा उपलब्ध कराता था। राज से कम दाम असलहा लेकर दोनों ज्यादा दाम में बेचते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयुष और निशांत ने बताया कि वह अमूमन 50 हजार रुपये में असलहा बेचते थे। रकम मिलने पर अपना हिस्सा रखकर बाकी रुपये ये गिरोह संचालक को दे देते थे। असलहे खत्म होने या मांग अधिक होने पर दोनों राज से ही संपर्क करते थे। इंस्पेक्टर के अनुसार प्राथमिक जांच में सामने आया है कि असलहा तस्करी का उनके गिरोह का नेटवर्क काफी बड़ा है। आरोपियों को खुद भी याद नहीं कि उन्होंने अब तक कितने असलहे बेचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed