{"_id":"699cc03e5329dbacc40f683b","slug":"they-used-to-do-recce-by-selling-vegetables-during-the-day-and-then-clean-out-the-goods-from-houses-at-night-two-arrested-lucknow-news-c-13-lko1096-1618620-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दिन में सब्जी बेचकर करते थे रेकी, रात में घरों से साफ कर देते थे माल, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दिन में सब्जी बेचकर करते थे रेकी, रात में घरों से साफ कर देते थे माल, दो गिरफ्तार
Tue, 24 Feb 2026 02:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 24 Feb 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। दिन में सब्जी बेचकर रेकी करने और फिर रात में चिह्नित घरों से लाखों के जेवर बटोरने वाले गिरोह के दो लोगों को मड़ियांव पुलिस और क्राइम टीम ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से 18 लाख के सोने के आभूषण, एक किलो चांदी, एक बाइक, दो मोबाइल और आठ हजार रुपये बरामद हुए हैं।
इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा के मुताबिक पकड़े गए आरोपी मूलरूप से लखीमपुर खीरी के गणरुआ पुरवा का सोनू वर्मा और इटौंजा के सुल्तानपुर गांव का सुंदर लाल है। सोनू वर्तमान में मड़ियांव के अन्ना मार्केट और सुंदर लाल अजीज नगर में रह रहा था। दोनों पर चोरी, असलहा रखने और गैंगस्टर एक्ट के कुल 16 केस दर्ज हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि सात दिसंबर 2025 को प्रीतिनगर निवासी सतीश गुप्ता ने घर से लाखों के सोने चांदी के जेवर चोरी होने की एफआईआर दर्ज कराई थी। फिर 16 फरवरी को एक और पीड़ित ने घर में चोरी का केस दर्ज कराया था। खुलासे के लिए पुलिस की टीमें गठित की गई थीं। सोमवार को मड़ियांव पुल के नीचे बाइक के साथ दोनों के खड़े होने की जानकारी मिली थी। पुलिस ने उन्हें वहीं से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी एक साथी अभी भागा चल रहा है।