फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   these brilliant students shines in pcs 2017 exams from lucknow nearby districts

लखनऊ के आसपास के जिलों से इन होनहारों ने किया नाम रोशन, लहराया प्रदेश का परचम

Fri, 11 Oct 2019 12:15 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Fri, 11 Oct 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
these brilliant students shines in pcs 2017 exams from lucknow nearby districts
pcs 2017 toppers - फोटो : amar ujala
गुरुवार को पीसीएस फाइनल परीक्षा 2017 का परिणाम घोषित किया गया। इसमें लखनऊ के आसपास के जिलों से कई होनहारों ने नाम रोशन किया है। इनमें सेभी होनहारों इस परीक्षा के लिए जी जान से मेहनत की जिसका उन्हें फल मिला।
विज्ञापन


सुल्तानपुर के दो होनहारों ने पीसीएस में लहराया परचम
सुल्तानपुर के दो होनहारों ने पीसीएस फाइनल परीक्षा 2017 उत्तीर्ण की है। पीसीएस के लिए चयनित होकर दोनों ने जिले व परिवार का नाम रोशन किया है। दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


जयसिंहपुर के रुपिनपुर निवासी अनिल कुमार सिंह की पुत्री आभा सिंह का चयन सहायक आयुक्त वाणिज्य कर के पद पर हुआ है। शहर के रामराजी विद्यालय से हाईस्कूल, केएनआईसी से इंटर परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली आभा सिंह ने दिल्ली से ग्रेजुएशन करने के बाद प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी शुरू की थी। मौजूदा समय में आभा सिंह मुरादाबाद पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में पुलिस उपाधीक्षक पद का प्रशिक्षण ले रही हैं। इनके पिता अनिल कुमार सिंह लखनऊ के डीपीआरओ व चाचा सुनील सिंह एटा के एसपी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी गांव के निवासी अरुण सिंह के पुत्र अनुराग सिंह का चयन पीसीएस में चौथे प्रयास में हुआ है। अनुराग सिंह संत कबीरनगर से इंटर तक की शिक्षा लेने के बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूरी की। दिल्ली से एमए करने के बाद वहीं रहकर अनुराग प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। इनके पिता अरुण कुमार सिंह एलआईसी में अधिकारी पद से इसी वर्ष सेवानिवृत्त हुए हैं। दोनों होनहारों के चयन पर रामबरन बालिका विद्यालय रुपिनपुर के प्रबंधक अनिल सिंह व संजय सिंह ने खुशी जताई है।

श्रावस्ती : सहायक अध्यापक बना एसडीएम प्रदेश में मिला चौथा रैंक

गिलौला के ग्राम रामपुर पैडा निवासी पूर्व प्रधान शिक्षिका व पूर्व पोस्ट मास्टर के पुत्र का चयन डिप्टी कलेक्टर के पद पर हुआ है। जो वर्तमान में बहराइच जिले में सहायक शिक्षक के पद पर तैनात है। 

गिलौला थाना व विकास क्षेत्र के ग्राम रामपुर पैडा निवासी शत्रोहन पाठक पुत्र हृदय राम उर्फ राम जी पाठक का चयन पीसीएस में एसडीएम के पद पर हुआ है। जिन्हे प्रदेश में चौथा स्थान मिला है। उनके पिता 2017 में पोस्ट मास्टर के पद से सेवनिवृत्त हुरी है। जबकि उनकी मां  गिलौला के ही उच्च प्राथमिक विद्यलय रेड़गवा से प्रधान शिक्षिका के पद से सेवािवृत्त हुई है। 

शत्रोहन पाठक ने 8वी तक की शिक्षा नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज गिलौला व 12वी तक की शिक्षा मार्डन पीब्लिक स्कूल बलरामपुर से ग्रहण किया। जबकि स्नातक की शिक्षा व बीटीसी इलाहाबाद से किया है। 2018 में उनका चयन सहायक अध्यापक के पद पर हुआ। जो वर्तमान समय बहराइच के हुजूरपुर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय निजामपुर में तैनात है।  डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयन का श्रेय वो भगवान और अपने माता पिता को देते है।

रायबरेली प्रियंक सिंह का नायब तहसीलदार के पद पर चयन

रायबरेली विकास क्षेत्र के अजीतखेड़ा गांव के प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक प्रियंक सिंह ने पीसीएस परीक्षा 2017 में सफलता अर्जित की है। उसका चयन नायब तहसीलदार के पद पर हुआ है। इससे क्षेत्र के शिक्षकों में उत्साह है।

प्रियंक सिंह ने बताया कि उनके पिता सत्यप्रकाश चौधरी पेशे से किसान हैं। मां मंजू देवी का बहुत पहले निधन हो गया था। पिता के अलावा बहन श्वेता सिंह और बड़े भाई अमितेंद्र सिंह के सहयोग से उसे यह मुकाम मिला है। बहनोई संजीव कुमार आईएएस हैं, जिनका मार्गदर्शन भी मिला। मित्र आकाश पटेल, सर्वेश कुमार, कुलदीप, गौरव, योगेंद्र कुमार आदि का भी सहयोग मिला।

प्रियंक सिंह ने प्राथमिक शिक्षा मॉडर्न पब्लिक स्कूल बछरावां तथा उच्च स्तरीय शिक्षा इलाहाबाद विश्वविद्यालय से प्राप्त की। सहायक अध्यापक पद पर रहकर पीसीएस की तैयारी करता रहा। नायब तहसीलदार बनने पर क्षेत्र के शिक्षक बृजकिशोर वर्मा, धर्मेंद्र सिंह, दिनेश वर्मा, नीरज वर्मा, डॉ. चंद्रप्रकाश वर्मा आदि ने खुशी जताई है।

बाराबंकी : ट्रेजरी अफसर पद पर हुआ अभिषेक चयन 

पीसीएस की मुख्य परीक्षा के घोषित परिणाम में जिले के अभिषेक शुक्ला चयन ट्रेजरी अफसर के पद पर हुआ है। इससे पहले वर्ष 2014 में अभिषेक का चयन युवा कल्याण अधिकारी और वर्ष 2015 में वाणिज्य कर अधिकारी के पद पर हो चुका है। अभिषेक वाणिज्य कर अधिकारी के पद पर पीलीभीत में तैनात हैं। गुरुवार को परिणाम आने के बाद अभिषेक को लोगों ने बधाई दी।

शहर के कैलाशपुरी निवासी अभिषेक के पिता महेश शुक्ला देवा के आयुर्वेद अस्पताल में फार्मासिस्ट और मां अशोक कुमारी बाल विकास विभाग में मुख्य सेविका हैं। अभिषेक की बड़ी बहन रुचि शुक्ला केजीवीबी सीतापुर में अध्यापक व छोटी बहन चेतना शुक्ला स्टेट बैंक लखनऊ में सीनियर मैनेजर हैं।

अभिषेक ने इंटर तक की शिक्षा वारिस चिल्ड्रेन एकाडमी ली। बीएससी व लोक प्रशासन से पीजी लखनऊ विश्वविद्यालय से किया। अभिषेक का ट्रेजरी अफसर के पद पर चयन होने के बाद बधाई मिलने का सिलसिला शुरू हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed