{"_id":"62bfe9d30fbdf3704e10c7e3","slug":"there-will-be-no-rain-for-next-three-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather in UP: तीन दिन बारिश के आसार नहीं, तेज सक्रिय होने के कारण ठहर नहीं पाया मानसून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather in UP: तीन दिन बारिश के आसार नहीं, तेज सक्रिय होने के कारण ठहर नहीं पाया मानसून
Sat, 02 Jul 2022 12:16 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 02 Jul 2022 12:16 PM IST
सार
गुरुवार को हुई बारिश के बाद शुक्रवार को तेज धूप और बढ़े तापमान ने लोगों को परेशान किया। मौसम विभाग ने आगे तीन दिनों तक बारिश न होने की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
weather
- फोटो : amar ujala
विस्तार
राजधानी लखनऊ में बृहस्पतिवार को मानसूनी बारिश से मिली राहत अगले ही दिन छू-मंतर हो गई। शुक्रवार को सुबह से तेज धूप, बढ़ता तापमान परेशान करता रहा। मौसम विभाग ने फिलहाल तीन दिन बारिश से इनकार किया है।
विज्ञापन
मौसम बुलेटिन के मुताबिक, अधिकतम तापमान 35.6 और न्यूनतम पारा 26 डिग्री रहा। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक पीछे से मजबूत बने सिस्टम के कारण मानसून प्रभावित होकर आगे निकल गया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को मानसून इतना तेज सक्रिय हुआ कि ठहर नहीं पाया। जितनी उसकी रफ्तार धीमी पड़ी थी, उतनी ही तेजी से वह आगे भी बढ़ गया है। मौसम विभाग ने पूर्वी यूपी के कई इलाकों में भारी बारिश के आसार जताए हैं।
विज्ञापन