फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   There will be no India alliance in Madhya Pradesh: Akhilesh says difference in thinking between us and Congre

मप्र में नहीं होगा इंडिया गठबंधन: अखिलेश बोले- हमारी और कांग्रेस की सोच में फर्क, सपा उतारेगी 50 प्रत्याशी

Tue, 24 Oct 2023 03:03 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 24 Oct 2023 03:03 PM IST
सार

 मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में सपा और कांग्रेस के मिलकर लड़ने पर बात नहीं बनी। हालांकि, तल्खी भरी बयानबाजी के बाद दोनों के शीर्ष नेतृत्व की बातचीत से इसकी उम्मीद जगी थी।

विज्ञापन
There will be no India alliance in Madhya Pradesh: Akhilesh says difference in thinking between us and Congre
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व कांग्रेस नेता राहुल गांधी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में सपा और कांग्रेस के मिलकर लड़ने पर बात नहीं बनी। हालांकि, तल्खी भरी बयानबाजी के बाद दोनों के शीर्ष नेतृत्व की बातचीत से इसकी उम्मीद जगी थी। लेकिन रविवार की रात जिस तरह से सपा ने मीडिया को आधिकारिक तौर पर बिना जानकारी दिए 9 और प्रत्याशियों को उतार दिए, उसे राज्य में गठबंधन के प्रयास विफल होने का स्पष्ट संकेत माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक पार्टी ने मध्य प्रदेश में 50 से ज्यादा सीटों पर प्रत्याशी उतारने की तैयारी की है। वहीं, अखिलेश यादव ने कहा है कि सपा और कांग्रेस के सोचने के तरीके में फर्क है।

विज्ञापन


मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ने के लिए सपा और कांग्रेस के बीच कई राउंड की बातचीत हुई। सपा अध्यक्ष के मुताबिक, गठबंधन के तहत सपा को कुछ सीटें देने पर सहमति बन गई थी। इस बाबत अखिलेश यादव व मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के बीच भी बात हुई थी। सपा नेतृत्व को उम्मीद थी कि कम से कम छह सीटें उसे गठबंधन के तहत मिलेंगी और इसकी घोषणा नवरात्र में आने वाली कांग्रेस की पहली सूची में कर दी जाएगी। लेकिन, जब ऐसा नहीं हुआ तो दोनों ओर से तल्खी भरे बयान आने लगे। 
विज्ञापन


अखिलेश ने कांग्रेस पर धोखा देने का आरोप लगाया तो कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भी अखिलेश पर पलटवार करते हुए कह डाला कि जो अपने बाप का नहीं हुआ, वह किसका होगा। मामला इतना बढ़ा कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को दखल देना पड़ा। अखिलेश के साथ उनकी सीधी बातचीत हुई। इसके बाद कांग्रेस के नेताओं के तेवर भी नरम हुए और अखिलेश ने भी अपनी पार्टी के नेताओं से कहा कि वे कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ बयानबाजी न करें। राहुल गांधी के खिलाफ किया गया आपत्तिजनक ट्वीट (अब एक्स) भी हटवाया। इसके बाद माना जा रहा था कि मध्य प्रदेश में गठबंधन पर बात बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शायद यही वजह रही कि सपा मुख्यालय पर मध्य प्रदेश इकाई के पदाधिकारी सोमवार को भी मौजूद रहे, ताकि कोई बात बनने पर अखिलेश उन्हें नई परिस्थितियों के अनुसार संदेश दे सकें। लेकिन सोमवार की दोपहर को सपा की मध्य प्रदेश इकाई के नेताओं को वापस क्षेत्र में जाकर जुटने के लिए कह दिया गया और अखिलेश परिवार के साथ उत्तराखंड के लिए रवाना हो गए। मध्य प्रदेश के सपा के पदाधिकारी सुरेंद्र ने बताया कि गठबंधन पर बात नहीं बनी। अब जहां भी हमारे प्रत्याशी उतारे गए हैं, वहां पूरी ताकत से चुनाव लड़ेंगे। बता दें कि कांग्रेस भी मध्य प्रदेश की 230 सीटों में से 229 पर प्रत्याशी उतार चुकी है। वहीं, सपा ने भी मध्य प्रदेश की 50 से ज्यादा सीटों पर प्रत्याशी उतारने की तैयारी की है। अब तक पार्टी ने 36 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं।


कहीं हम अपनी बात लेकर जाएं, तो किसी को नहीं होना चाहिए एतराज
अखिलेश यादव ने कहा कि सपा-कांग्रेस के बीच मतभेद नहीं है, पर हमारे और उनके सोचने के तरीके में फर्क है। अगर हम किसी राज्य में अपना आधार बढ़ाना चाहते हैं तो इसमें किसी भी दल को कोई एतराज नहीं होना चाहिए। हम पीडीए की अपनी बात लेकर लोगों के बीच जाएंगे। अगर समाजवादियों की बात अवाम को अच्छी लगेगी तो वे हमसे जरूर जुड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed