{"_id":"67abb250357087698b0173ff","slug":"there-will-be-no-electricity-in-many-areas-of-the-city-today-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1073759-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: शहर के कई क्षेत्रों में आज नहीं आएगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: शहर के कई क्षेत्रों में आज नहीं आएगी बिजली
विज्ञापन
लखनऊ। मरम्मत कार्यों के चलते बुधवार को शहर के कई इलाकों में बिजली नहीं आएगी। औद्योगिक क्षेत्र नादरगंज में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। अहिबरनपुर और डालीगंज में भी सुबह 10 से शाम पांच बजे तक बिजली नहीं आएगी। जानकीपुरम सेक्टर-6 की जनता को सुबह 10:30 से दोपहर तीन बजे तक बिजली कटौती झेलनी पड़ेगी।
इसके अलावा इंजीनियरिंग कॉलेज जानकीपुरम द्वितीय में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक बिजली अपूर्ति ठप रहेगी। उधर, कानपुर रोड स्थित इंद्रलोक और अंबेडकर तिराहे पर सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। कानपुर आश्रम रोड, केसरी खेड़ा, गंगाखेड़ा, जज कॉलोनी, बंग्ला बाजार, आशियाना व आस-पास के क्षेत्रों में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक बिजली नहीं आएगी।