फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   There will be discussion on chaupal, security and self-reliance in council schools on Women's Day

महिला दिवस पर परिषदीय विद्यालयों में लगेगी चौपाल, सुरक्षा व स्वावलंबन पर होगी चर्चा

Sun, 07 Mar 2021 05:34 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 07 Mar 2021 05:34 PM IST
विज्ञापन
There will be discussion on chaupal, security and self-reliance in council schools on Women's Day
international women day
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस इस साल प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति अभियान के तहत कुछ खास तरीके से मनाया जाएगा। स्कूलों में चौपाल लगाकर महिला स्वावलंबन और सुरक्षा की बात की जाएगी तो वहीं, सरकार के निर्देश पर महिलाओं शहर की प्राचीन इमारतों की सैर निशुल्क कर सकेंगी। इसके अलावा महिला दिवस पर नारी सुरक्षा को लेकर शपथ ग्रहण समारोह के आयोजन भी किए जाएंगे। कार्यक्रम के आयोजन के लिए प्रत्येक स्कूल को एक हजार रूपए की राशि भी विभाग की ओर से जारी की गई है। 
विज्ञापन


अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस सोमवार को मनाया जाएगा। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला दिवस पर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों व कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में चौपाल का आयोजन किया जाएगा। इसमें बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावकों को भी बुलाया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान महिला व बालिकाओं के सम्मान, सुरक्षा व स्वावलंबन की शपथ भी अभिभावकों को दिलाई जाएगी। स्कूलों में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता छात्रों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत बालिकाओं की सुरक्षा , सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में प्रदेश के समस्त विद्यालयों में महिला दिवस पर बालिकाओं की सुरक्षा , सम्मान एवं त्यावलम्बन के मुददों पर बड़े पैमाने पर जनमुहिम चलाई जाएगी। इसके अलावा स्कूल के प्रधानाध्यापक / वार्डन , सुगमकर्ता , शिक्षा मित्र तथा पावर एंजिल अपने विद्यालय से सेवित मजरों , बस्ती , गाव व ग्राम पंचायत में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बालिकाओं की सुरक्षा , सम्मान व स्वावलम्बन हेतु प्रचार व प्रसार भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


घरेलू हिंसा व लिंग भेद पर होगी चर्चा
स्कूलों में इस दौरान बच्चों की ओर से पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाएगा। प्रदर्शनी के जरिए बच्चें घरेलू हिंसा, बाल विवाह, लिंग भेद, बाल अधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक करने का काम करेंगे।  साथ ही विद्यालय में प्रोजेक्टर के जरिए फिल्म  खुशी , स्वशक्ति , पहेली का प्रदर्शन भी किया जाएगा। चौपाल में पावर एंजिल द्वारा मुझे स्कूल अच्छा लगता है विषय पर वाचन किया जाएगा। कार्यक्रम में बालिकाओं को सेफ टच - अनसेफ टच जैसे विषय पर जानकारी भी दी जाएगी। सरकार की महिला हेल्पलाइनों की जानकारी भी अभिभावकों व बच्चों को दी जाएगी। 


एतिहासिक इमारतों की महिलाएं निशुल्क करेंगी सैर
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सरकार ने महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। लखनऊ के एतिहासिक बड़ा इमामबाड़ा, भूल भुलैया, पिक्चर गैलरी, रूमी गेट व घंटाघर की सैर महिलाएं निशुल्क कर सकेंगी। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद हुसैनाबाद ट्रस्ट ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिया है। प्रशासनिक अधिकारी के मुताबिक 8 मार्च को एतिहासिक इमारतों में महिलाओं का प्रवेश निशुल्क रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed