फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   There will be changes in traffic on 16th September due to Baravafat procession

Lucknow News: बारावफात के जुलूस को लेकर 16 सितंबर को रहेगा यातायात में बदलाव

Sun, 15 Sep 2024 12:22 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
There will be changes in traffic on 16th September due to Baravafat procession
लखनऊ। रवि-उल-अव्वल (बारावफात) के जुलूस को लेकर सोमवार को आवागमन बदला रहेगा। झंडेवाला पार्क अमीनाबाद से सोमवार सुबह 10 बजे 'मदहे-सहाबा’ का जुलूस निकलेगा, जो ऐशबाग ईदगाह में समाप्त होगा। सुबह सात बजे से जुलूस की समाप्ति तक डायवर्जन प्लान लागू रहेगा। इमरजेंसी की स्थिति में पुलिस शव वाहन, फायर ब्रिगेड और स्कूली वाहनाें को निकलवाएगी।
विज्ञापन


ऐसे होगा आवागमन

- कमला नेहरू क्राॅसिंग (चरक चौराहा) से आने वाले वाहन मेफेयर तिराहा विक्ट्रोरिया स्ट्रीट से नक्खास तिराहा की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात चौक, मेडिकल काॅलेज होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
विज्ञापन




- नक्खास तिराहे से किसी भी प्रकार का यातायात नादान महल रोड, टुड़ियागंज की ओर नहीं जा सकेगा। यह अकबरी गेट, चरक चौराहा (कमला नेहरू) होकर जाएगा।

- टुड़ियागंज तिराहा से नक्खास तिराहा की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। ये वाहन गिरधारी सिंह इंटर कॉलेज, मंसूरनगर होकर जाएंगे।



- टुड़ियागंज तिराहे से हैदरगंज (लाल माधव) तिराहा की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। ये वाहन वहीं से वापस मुड़कर गिरधारी सिंह इंटर कॉलेज, मंसूर नगर होकर जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


- हैदरगंज तिराहा (लाल माधव) से नक्खास तिराहा, ऐशबाग ईदगाह की ओर वाहन नहीं जाएंगे। ये बुलाकी अड्डा, मिल एरिया होकर जाएंगे।



- वाटर वर्क्स तिराहा से ऐशबाग ईदगाह तिराहा की ओर यातायात का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

- मेडिकल काॅलेज चौराहा से सुभाष मार्ग होकर वाहन रकाबगंज पुल की ओर नहीं जाएंगे। ये वाहन सिटी स्टेशन तिराहा, शाहमीना होकर जाएंगे।



- पोस्ट ऑफिस (अमीनाबाद) तिराहा से मौलवीगंज होकर वाहन रकाबगंज पुल की ओर नहीं जाएंगे। ये वाहन छतरी वाले चौराहे से अमीनाबाद, नजीराबाद होकर जाएंगे।

- रकाबगंज पुल से अमीनाबाद की तरफ वाहन नहीं जा सकेंगे। ये नाका, मेडिकल काॅलेज होकर जाएंगे।



- कैसरबाग बस स्टैंड, गुईन रोड तिराहे, नजीराबाद तिराहे और अमीनाबाद चौराहे से वाहन झंडे वाले पार्क की तरफ नहीं आ-जा सकेंगे। इन रूटों से आने वाले वाहन कैसरबाग, अशोक लाॅट, श्रीराम रोड अमीनाबाद, सिटी स्टेशन होकर जा सकेंगे।

- ऐशबाग पुल की तरफ से कोई भी वाहन ऐशबाग ईदगाह की ओर नहीं जा सकेगा। ये पुल के नीचे से मोतीनगर, भूसामंडी, राजेंद्रनगर होकर जा सकेंगे।



- बुलाकी अड्डा से हैदरगंज (लाल माधव) तिराहा की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। ये वाहन बुलाकी अड्डा से टिकैतराय तालाब, मिल एरिया, एवरेडी की ओर से जा सकेंगे।

- मिल एरिया तिराहे से वाहन हैदरगंज की तरफ नहीं जा सकेंगे। ये वाहन मिल एरिया, मीना बेकरी एवं राजाजीपुरम होकर जा सकेंगे।



- राजेंद्रनगर चौराहे से कोई भी वाहन ऐशबाग ईदगाह की ओर नहीं जा सकेगा। ये वाहन मोतीनगर, राजेंद्र नगर होकर जा सकेंगे।

- नाका चौराहे से राजेंद्रनगर, ऐशबाग पुल, ईदगाह की तरफ कोई भी वाहन नहीं आ-जा सकेगा। ये वाहन नत्था तिराह व मवैया होकर जाएंगे।



- नाका चौराहा से कोई भी वाहन पांडेयगंज चौकी होकर रकाबगंज पुल की ओर नहीं जा सकेगा। ये बांसमंडी चौराहा, राजेंद्रनगर होकर जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed