फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   there is still curfew like situation in Rupaideeha in Bahraich.

भारत नेपाल सीमा से सटा इलाका: सड़कों पर सन्नाटा, डर और गुस्से का माहौल बरकरार, सौहार्द की अपील

Wed, 04 Oct 2023 02:27 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Wed, 04 Oct 2023 02:27 PM IST
सार

कर्फ्यू के दूसरे दिन मंगलवार की सुबह सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। सड़कों पर फेंके गए पत्थर ही पत्थर नजर आ रहे हैं। चौराहों पर सुरक्षाकर्मी तैनात हैं।
 

विज्ञापन
there is still curfew like situation in Rupaideeha in Bahraich.
सड़कों पर पसरा सन्नाटा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भारत नेपाल सीमा से सटे नेपालगंज में मंगलवार को एक समुदाय के जुलूस पर समुदाय विशेष के युवकों ने छत से पत्थरबाजी कर दी थी जिसमें कई लोग चोटिल हुए और भगदड़ में एक की मौत हो गई थीं। जिसके बाद नेपालगंज में हिंसा भड़क गई थी और जिला प्रशासन ने कर्फ्यू लगा दिया। कर्फ्यू के दूसरे दिन मंगलवार की सुबह डर और गुस्से में रही और सुरक्षाकर्मी गश्त करते नजर आए।

विज्ञापन


पड़ोसी देश नेपाल की सीमा से सटे नेपालगंज में मंगलवार को हुए दंगे का असर दूसरे दिन बुधवार को भी देखने को मिल रहा है। बुधवार को सड़कों पर सिर्फ ईंटे ही ईंटे पड़ी दिख रही है। जो कल हुई पत्थरबाजी का अहसास करवाती है। वहीं, बुधवार की सुबह से कर्फ्यू के चलते सभी बाजार सूने हैं और सिर्फ सुरक्षाकर्मी नजर आ रहे हैं। लोग घरों में कैद होकर पल-पल की खबर ले रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सीतापुर: राजा महमूदाबाद का निधन, प्रदेश की कई नामी इमारतों के थे मालिक, 50 हजार करोड़ से ज्यादा की है दौलत
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - जातीय जनगणना: बीजेपी के लिए बढ़ी मुश्किलें, अति पिछड़ों और सामान्य वर्ग की लामबंदी कर सकती है पार्टी




सूत्रों की माने तो नेपालगंज में अभी भी भारी तनाव बरकरार है और लोग डर के साए में है। हालांकि सुरक्षाकर्मी लगातार भ्रमणशील होकर लोगों से आपसी सौहार्द की अपील कर रहे हैं। भारतीय क्षेत्र में भी नेपाल के दंगे को देखते हुए पुलिस और एसएसबी की टीम रूपईडीहा कस्बे में गश्त कर रही है। बार्डर सील होने के चलते भारतीय क्षेत्र में हजारों वाहनों का काफिला खड़ा हो गया है। लैंड पोर्ट अथारिटी के पास सभी वाहन खड़े करवाए गए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed