{"_id":"641975a25ea4d569a104f7a4","slug":"there-is-no-sufficient-corona-cases-in-lucknow-2023-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona in Lucknow: कोरोना बढ़ रहा मगर नहीं बढ़ रहा जांच का ग्राफ, पर्याप्त नहीं है जांच का आंकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona in Lucknow: कोरोना बढ़ रहा मगर नहीं बढ़ रहा जांच का ग्राफ, पर्याप्त नहीं है जांच का आंकड़ा
Tue, 21 Mar 2023 02:45 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 21 Mar 2023 02:45 PM IST
सार
लखनऊ में हर रोज कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है पर जांच के आंकड़े नहीं बढ़ाए जा रहे हैं। जिले में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 14 हो गई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीते कुछ दिनों से राजधानी लखनऊ में कोरोना के केस बढ़ गए हैं। सोमवार को भी इसके दो नए मरीज मिले। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग की ओर से रोजाना की जाने वाला जांच का आंकड़ा दो सौ से अधिक नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
जिले में कोविड के सक्रिय केस की संख्या 14 हो गई है। हालांकि, जांच के लिए सीएमओ के पास महज 17 टीमें हैं। यही वजह है कि जांच का ग्राफ नहीं बढ़ पा रहा है। ऐसे में कोरोना के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने का खतरा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - संघ की पहल: दलित दूसरों की तरह चढ़ें घोड़ी, शिव मंदिरों में करें जलाभिषेक, नौकर और नौकरानी के साथ भी चाय पीएं
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - कांग्रेस सीडब्ल्यूसी की घोषणा जल्द, बदले जा सकते हैं प्रियंका समेत कई राज्यों के प्रभारी महासचिव
सिविल, लोकबंधु, रानीलक्ष्मीबाई, टीबी संयुक्त चिकित्सालय, बीआरडी महानगर, रामसागर मिश्रा संयुक्त चिकित्सालय और बलरामपुर अस्पताल में सिर्फ उन मरीजों की कोविड जांच हो रही है, जिन्हें ऑपरेशन कराना है। सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि जिले में रोजाना 800 जांच का लक्ष्य रखा गया है।
इस महीने 12-13 को एक-एक, 16 को दो, 17 को तीन, 19 को पांच व 20 मार्च को दो केस मिले।