{"_id":"66785f2d9cf5c019130418e0","slug":"there-is-no-electricity-in-many-places-of-sirsia-market-since-last-five-days-shravasti-news-c-98-1-bhr1002-115707-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: विदेश भेजने के नाम पर ठगों ने महिला से डेढ़ लाख हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: विदेश भेजने के नाम पर ठगों ने महिला से डेढ़ लाख हड़पे
Sun, 23 Jun 2024 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 23 Jun 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
बहराइच। महिला के पति को विदेशी वीजा और काम दिलाने के नाम पर दो ठगों ने डेढ़ लाख रुपये हड़प लिए। जब उसे अपने साथ हुई ठगी का पता चला तो उसने थाना पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मुरादाबाद जिले के नागफनी थाना के नई सड़क निवासी अरशी वर्तमान में कोतवाली नगर के नाजिरपुरा में रह रही है। अरशी ने दरगाह थाने में देकर आरोप लगाया कि उनके पति अब्दुल रजा को विदेश भेजने के नाम पर इममागंज के पलरी बाग निवासी हसीबुद्दीन व कोतवाली नगर के काजीपुर चौराहा निवासी शहजाते ने ऑनलाइन 40 हजार व एक लाख दस हजार रुपये नकद दिसंबर 2023 में लिए थे। लेकिन जब उनके पति विदेश पहुंचे तो उनका वीजा टूरिस्ट निकला और इसके चलते उन्हें कोई काम नहीं मिला। किसी तरह रुपयों की व्यवस्था कर पति को वापस बुला लिया। पति के वापस आने के बाद जब विपक्षियों से पैसे मांगे तो दोनों ने अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी हरेन्द्र मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद