फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   There is no cook in the rest house, railway workers are doing duty without eating

Lucknow News: रेस्टहाउस में बावर्ची नहीं, बगैर खाए ड्यूटी कर रहे रेलकर्मी

Mon, 07 Jul 2025 01:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
There is no cook in the rest house, railway workers are doing duty without eating
लखनऊ। बावर्ची नहीं होने से लखनऊ जंक्शन पर स्थित टीटीई रेस्टहाउस से रेलकर्मियों को बगैर खाए ही ड्यूटी पर जाना पड़ रहा है। ठेकेदार की मनमानी से टीटीई परेशान हैं। सफाई के भी इंतजाम नहीं हैं।
विज्ञापन

उपरोक्त अव्यवस्थाओं पर पूर्वोत्तर रेलवे में टीटीई एसोसिएशन आईआरटीसीएसओ के महामंत्री पवन कुमार राय ने सीनियर डीसीएम से शिकायत की है। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी ठेकेदार की मनमानी की शिकायतें की जा चुकी हैं। इसके बावजूद सुधार नहीं हो रहा है। पिछले महीने रेस्टहाउस में हफ्तेभर तक रसोइया व सफाईकर्मी गायब थे। इसके चलते विभिन्न रेलवे स्टेशनों से ट्रेन लेकर आने वाले टीटीई को खाना नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने ठेकेदार को हटाने की मांग सीनियर डीसीएम से की है। ऐसा नहीं होने पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। महामंत्री ने बताया कि रेस्टहाउस में बाहरी लोगों का भी आना-जाना है। पुलिसकर्मियों से लेकर प्राइवेट कोच अटेंडेंड तक यहां सोते हैं। रेस्टहाउस में न तो कर्मचारी परिवाद पुस्तिका है, न ही आगमन-प्रस्थान रजिस्टर। कोई जिम्मेदार प्रभारी भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed