{"_id":"6790004c92903c0fdf0f6231","slug":"there-is-a-possibility-that-the-youth-was-fed-poisonous-substance-the-body-will-be-removed-from-the-grave-and-postmortem-will-be-done-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1045217-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: युवक को जहरीला पदार्थ खिलाने की आशंका, कब्र से शव निकालकर होगा पोस्टमार्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: युवक को जहरीला पदार्थ खिलाने की आशंका, कब्र से शव निकालकर होगा पोस्टमार्टम
Wed, 22 Jan 2025 01:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 22 Jan 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
युवक को जहरीला पदार्थ खिलाने की आशंका, कब्र से शव निकालकर होगा पोस्टमार्टम
बख्शी का तालाब। महिंगवा के खंतारी गांव निवासी अवधेश (25) की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में रहस्य गहरा गया है। परिजनों ने जहरीला पदार्थ खिलाने की आशंका जताते हुए पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। अब कब्र से शव निकालकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस ने अनुमति के लिए डीएम को रिपोर्ट भेजी है।
अवधेश के बड़े भाई जितेंद्र के मुताबिक रविवार रात उनका भाई जब घर आया तो उसने स्वास्थ्य खराब होने की बात कही थी। उसने कहा था कि उसे कुछ खिला दिया गया है। उस समय अवधेश के मुंह से लार और झाग निकल रहा था। इसके बाद वह खेत की तरफ चला गया था, वहां पर उसने कई बार उल्टी की थी।
सोमवार तड़के चार बजे अवधेश को बीकेटी के राम सागर मिश्र हॉस्पिटल ले जाया गया, वहां से उन्हें बलरामपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया था। सोमवार सुबह 11 बजे अवधेश की मौत हो गई। शाम को परिजनों ने शव दफना दिया। चचेरे भाई व प्रधान मवई खंतारी वीरेंद्र कुमार रावत ने बताया कि जहां पर अवधेश ने उल्टियां की थीं, वहां नीले रंग का पदार्थ जमा हुआ था। मंगलवार की सुबह इसकी छानबीन कर पुलिस को सूचित किया गया। थाना प्रभारी शिव मंगल सिंह ने बताया कि डीएम से स्वीकृति मिलने के बाद मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को कब्र से निकाला जाएगा।
विज्ञापन
बिरयानी की दावत में गए थे अवधेश
वीरेंद्र के अनुसार अवधेश ने बताया था कि वह बेहटा में बिरयानी की दावत में गया था। जब लौटा तो उसकी हालत ठीक नहीं थी। वह कभी कभी शराब पीता था इसलिए किसी ने उसकी बात पर ध्यान नहीं दिया। आरोप है कि अवधेश को बिरयानी में जहरीला पदार्थ खिलाया गया था।