फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   There is a possibility of cross voting due to internal conflict in BJP

Lucknow News: भाजपा में आपसी खींचतान से क्रॉस वोटिंग के आसार

Fri, 15 Aug 2025 01:43 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Aug 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
There is a possibility of cross voting due to internal conflict in BJP
लखनऊ। विवाद के बीच नगर निगम कार्यकारिणी के छह सदस्यों का चुनाव रविवार 17 अगस्त को होगा। भाजपा में चल रही आपसी खींचतान से क्रॉस वोटिंग के आसार हैं।
विज्ञापन

छह पदों में से भाजपा पांच और सपा एक पद पर लड़ने के लिए सहमत है, ताकि निर्विरोध चुनाव हो जाए। सपा ने एक नाम भी तय किया है, पर भाजपा में खींचतान थम नहीं रही है। चर्चा तो यह भी है कि महापौर को ताकत दिखाने के लिए विरोधी गुट चुनाव में एक-दो प्रत्याशी और उतार सकता है।

एक जून को कार्यकारिणी के छह सदस्य रिटायर हुए हैं। नए सदस्य चुनने के लिए पार्षद, महापौर, शहर के विधायक, विधान परिषद सदस्य, सांसद और राज्यसभा सदस्य वोट डालते हैं। नगर निगम की ओर से बनाई गई वोटर लिस्ट में 131नाम हैं। इनमें 110 पार्षद, महापौर के अलावा 20 सांसद, राज्ससभा सदस्य, विधायक और एमएलसी हैं। कार्यकारिणी में बचे सदस्यों में भाजपा के अनुराग मिश्रा अन्नू, भृगुनाथ शुक्ला, चरनजीत गांधी, गौरी सांवरिया, कृष्ण नारायण सिंह और सपा की सबा अहसन मंसूरी हैं।
विज्ञापन




...इसलिए चल रहा विवाद

26 जून को भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी की ओर से पांच पदों के लिए छह नाम तय कर जारी किए गए। इनमें पार्षद देव शर्मा मिश्रा मुन्ना, राजेश सिंह गब्बर, रीता राय, संदीप शर्मा, अमित चौधरी और पृथ्वी गुप्ता के नाम थे। हालांकि, शर्त लगाई गई कि चुनाव पांच पदों पर ही लड़ा जाएगा। चुनाव लड़ेगा कौन, यह महापौर तय करेंगी। इस पर बखेड़ा खड़ा हो गया। महापौर का कहना था कि जब पांच सदस्य चुनाव लड़ेंगे तो छह नाम क्यों भेजे गए? जो नाम भाजपा महानगर अध्यक्ष की ओर से तय किए गए, उनमें से ज्यादातर महापौर के विरोधी माने जाते हैं। इसका नतीजा यह हुआ कि कार्यकारिणी की बैठक ही टाल दी गई। इसके बाद से नाम तय करने को लेकर विवाद चलता रहा और बैठक नहीं बुलाई जा रही थी। अब जब बैठक बुलाई गई तो यह चर्चा हो रही है कि महापौर संगठन पर भारी पड़ गई हैं और सूची से वे नाम बाहर हो गए हैं, जो उनके धुर विरोधी माने जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




अब इन नामों की चर्चा

पूर्व में जारी किए गए नामों में से देव शर्मा मिश्रा मुन्ना, अमित चौधरी और रीता राय का नाम काट दिया गया है। अब रामनरेश रावत, पृथ्वी गुप्ता, संदीप शर्मा, अरुण राय और राजेश सिंह गब्बर के नाम तय बताए जा रहे हैं। जानकारों का कहना है कि सालभर पहले रामनरेश का महापौर से छत्तीस का आंकड़ा था, लेकिन इधर वह उनके सबसे खास हो गए हैं। सपा ने राम नरेश चौरसिया का नाम तय किया है।



एक नजर में चुनाव कार्यक्रम

सुबह 11 बजे नगर निगम सदन का विशेष अधिवेशन शुरू होगा।

सुबह 11 से 11:30 बजे तक नामांकन होगा।

सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक नाम वापसी होगी।

दोपहर 12 से 12:10 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच और फिर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा होगी।

दोपहर 12:10 से 03 बजे तक सदन की बैठक मतपत्र तैयार करने के लिए स्थगित रहेगी।

दोपहर 03 से शाम 05 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतगणना शुरू कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed