फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   thept from house of depty direcor's mother

उद्योग मंत्रालय के डिप्टी डायरेक्टर की मां के घर पर चोरी

Wed, 09 Sep 2020 01:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
thept from house of depty direcor's mother
गाजीपुर के इंदिरानगर सेक्टर 11 निवासी व उद्योग मंत्रालय के डिप्टी डायरेक्टर सत्य प्रकाश त्रिपाठी की मां कमला त्रिपाठी के लाखों रुपये के जेवर-नकदी चोर समेट ले गए। शातिर चोरों ने मकान मालिक को भी निशाना बनाया और अलमारियां तोड़कर रुपये व जेवर उड़ा दिए। पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि जिस मकान में चोरी की वारदात हुई वह कानपुर रोड पर एलडीए कॉलोनी निवासी मंजुलता सिंह का है। मकान में मंजूलता के माता-पिता के अलावा किरायेदार कमला त्रिपाठी रहती हैं। कमला त्रिपाठी का बेटा उद्योग मंत्रालय में डिप्टी डायरेक्टर है। कमला त्रिपाठी घुटनों का ऑपरेशन कराने के सिलसिले में बाहर गई हैं। आठ अगस्त की शाम मंजुलता के माता-पिता भी मकान बंद करके बाहर चले गए थे। इसी दौरान चोरों ने मकान पर धावा बोल दिया।
विज्ञापन

बकौल मंजूलता, 17 अगस्त को पड़ोस में रहने वाले संजय सिंह ने मकान के दरवाजे खुले होने की सूचना दी। मंजूलता सिंह की मां की एक सोने की अंगूठी, दो जोड़ी पायल व 1200 रुपये गायब थे। इसी तरह कमला त्रिपाठी के कमरे का दरवाजा भी खुला पड़ा था और भीतर रखी आलमारी के ताले टूटे थे। उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरी व अन्य कीमती सामान गायब था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा चिनहट के सतरिख रोड पर रामलीला मैदान के पास रहने वाले राहुल खरे के मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए गए। उपनिरीक्षक प्रेम प्रकाश ने बताया कि राहुल एक सितंबर को निजी काम से गृह जनपद भदोही गए थे। छह सितंबर को वह लौटे तो मकान का ताला टूटा और भीतर के कमरों में रखा सामान बिखरा पाया। उन्होंने केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed