{"_id":"69a34e3ed5955707020cb8d6","slug":"theft-of-rs-3-lakh-from-a-mobile-shop-near-matiyari-police-station-lucknow-news-c-13-lko1070-1626156-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मटियारी पुलिस चौकी के पास मोबाइल दुकान में तीन लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मटियारी पुलिस चौकी के पास मोबाइल दुकान में तीन लाख की चोरी
Sun, 01 Mar 2026 01:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 01 Mar 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। मटियारी पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर स्थित मोबाइल की दुकान का शटर तोड़कर चोर तीन लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक चोर दिखा है। पुलिस चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश में लगी है।
चिनहट बाजार के पास रहने वाले शशि कुमार शर्मा की मटियारी पुलिस चौकी से 50 मीटर दूरी पर शशि मोबाइल शॉप है। शनिवार सुबह करीब पांच बजे दुकान में चोरी की सूचना मिली। वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि दुकान का शटर टूटा हुआ था। चोर दुकान में रखे तीन लाख रुपये के मोबाइल फोन चोरी कर ले गए थे। मौके पर पहुंची चिनहट पुलिस ने जब दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया तो एक चोर दुकान के अंदर सामान चोरी करते दिखा। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।