{"_id":"6aaefa9e63e9b78a54060c71","slug":"theft-of-one-lakh-rupees-from-retired-officers-house-lucknow-news-c-13-lko1070-1928270-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सेवानिवृत्त अधिकारी के मकान में एक लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सेवानिवृत्त अधिकारी के मकान में एक लाख की चोरी
विज्ञापन
गुड़ंबा। विधि विज्ञान प्रयोगशाला से सेवानिवृत्त अधिकारी इंदिरानगर निवासी डॉ. विजय शंकर त्रिपाठी के गायत्रीपुरम स्थित निर्माणाधीन मकान से चोर करीब एक लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। आरोप है कि सूचना देने और थाने में शिकायत करने के बावजूद गुड़ंबा पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। पुलिस आयुक्त से शिकायत के बाद एफआईआर दर्ज हुई।
डॉ. विजय शंकर त्रिपाठी के मुताबिक, गायत्रीपुरम, कुर्सी रोड स्थित मकान में फिनिशिंग का काम चल रहा है। छह सितंबर की शाम से आठ सितंबर की रात के बीच अज्ञात चोर मकान में घुसे। दीवारों में लगी कॉपर वायरिंग, बिजली के तार, केबल के बंडल, सॉकेट, फिटिंग का सामान और कटिंग मोटर समेत करीब एक लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। पीड़ित के मुताबिक, घटना की जानकारी गुड़ंबा पुलिस को दी गई। पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण भी किया। आरोप है कि इसके बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं की गई। चोरी की घटना न होने की बात को लिखित रूप में देने का दबाव बनाया गया। पीड़ित ने घटना और पुलिस के रवैये की जांच की मांग की है। एडीसीपी पूर्वी अमोल मुर्कुट ने बताया कि शुक्रवार को चोरी की एफआईआर दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है। वहीं, पुलिस पर लगे आरोपों की भी अलग से जांच की जाएगी।