{"_id":"6898fd2b2f06cea66c0bec36","slug":"theft-in-the-house-of-a-soldier-and-four-others-lucknow-news-c-13-knp1050-1332657-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सैन्यकर्मी व चार अन्य के मकान में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सैन्यकर्मी व चार अन्य के मकान में चोरी
Mon, 11 Aug 2025 01:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 11 Aug 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। चोरों ने सैन्यकर्मी व चार अन्य लोगों के मकान से 8.72 लाख रुपये व लाखों के गहने चोरी कर लिए। पीड़ितों ने बीकेटी, आशियाना, मड़ियांव, महानगर व बंथरा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
बीकेटी के रुदही ग्रीन कॉलोनी निवासी सैन्यकर्मी गौरव सिंह चौहान वर्तमान में सियाचिन में तैनात हैं। गौरव की मां रमा का आरोप है कि नौ अगस्त की रात चोरों ने उनके और किरायेदार दीपक श्रीवास्तव के कमरे में रखी अलमारी के लॉकर से 15 लाख के जेवर और 82 हजार रुपये चुरा लिए। वहीं, आशियाना सेक्टर-एम निवासी कपड़ा कारोबारी अभय शर्मा के घर से चोरों ने छह अगस्त को शाम करीब सात बजे चार लाख रुपये और लाखों के गहने पार कर दिए। घटना के समय उनका घर बंद था।
मड़ियांव के अजीजनगर में चोरों ने सात जुलाई को जगदीश के घर से एक लाख रुपये व जेवर, महानगर के पुराना हैदराबाद निवासी शरद भार्गव के घर से 28 जुलाई को दो लाख रुपये और बंथरा के बेती के रहने वाले संतोष कुमार के घर से सात अगस्त को 90 हजार रुपये चुरा लिए। संबंधित थानों के प्रभारी निरीक्षकों के मुताबिक मामलों की जांच की जा रही है।