{"_id":"676e584beef4238d180fede1","slug":"theft-in-mill-area-thana-in-raebareli-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli: चोरों ने तोड़ा ताला, नकदी व जेवरात समेत लाखों रुपये का सामान किया पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli: चोरों ने तोड़ा ताला, नकदी व जेवरात समेत लाखों रुपये का सामान किया पार
Fri, 27 Dec 2024 01:03 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 27 Dec 2024 01:03 PM IST
सार
रायबरेली के मिल एरिया थाना इलाके में चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर लाखों का सामान पार कर दिया। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
वारदात के बाद घर की हालत।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
रायबरेली के मिल एरिया थाना क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं लेकिन पुलिस चोरियों पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रही है। एक बार फिर घर को चोरों ने निशाना बनाकर घर में रखा नकदी व जेवरात समेत लाखों रुपये का सामान पार कर दिया। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
बीती रात चोरों ने मिल एरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बन के पुरवा गांव निवासी अशोक के घर को निशाना बनाया। चोर जेवर और नकदी लेकर फरार हो गए। पीड़ित अशोक ने बताया कि जब वह सुबह सो कर उठे तो देखा कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है और अलमारी बक्से में रखा समान सोने चांदी के आभूषण व नगदी चोरी हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची मिल एरिया थाने की पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। पीड़ित के मुताबिक 9000 की नकदी समेत करीब दो लाख रुपये के जेवर चोरी हुए हैं। मिल एरिया थाना अध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन