फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   theft in apartment of IPS in lucknow

बेहद सुरक्षित अपार्टमेंट में वारदात, आईपीएस समेत चार के घर चोरों ने खंगाले

Mon, 14 Jan 2019 11:51 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 14 Jan 2019 11:51 AM IST
विज्ञापन
theft in apartment of IPS in lucknow
कल्याण अपार्टमेंट में चोरी के बाद फ्लैट का हाल - फोटो : amar ujala
लखनऊ में एक ऐसा अपार्टमेंट, जहां पूर्व एसएसपी और पूर्व राज्यमंत्री दोनों का आवास है। चारों तरफ सुरक्षा के चाकचौबंद इंतजाम, फिर भी अपार्टमेंट में शातिर चोरों ने सेंध लगा ली और आईपीएस समेत चार के घर का ताला तोड़ लाखों का माल साफ कर दिया।
विज्ञापन


चोरी की ये वारदातें गाजीपुर थाना क्षेत्र के सेक्टर 24 स्थित कल्याण अपार्टमेंट की हैं। हालांकि पुलिस का दावा है कि ज्यादा कीमती सामान चोरी नहीं हुआ है। पुलिस को घटना में अपार्टमेंट में रहने वाले किसी व्यक्ति का हाथ होने की आशंका है। केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।  
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह के मुताबिक, रविवार सुबह करीब आठ बजे सूचना मिली की कल्याण अपार्टमेंट के चार फ्लैटों का ताला टूटा मिला है। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी सतीश यादव और अन्य पुलिसकर्मी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां पहुंचने पर पता चला कि अपार्टमेंट में रहने वाले आईपीएस अधिकारी बीपी सिंह, मनोज त्रिपाठी, रंजय सिंकदर और विष्णु स्वरूप वर्मा के फ्लैट का ताला टूटा है। पुलिस के मुताबिक, चोरी की सूचना मिलने पर मनोज त्रिपाठी अपने फ्लैट पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि कोई सामान चोरी नहीं हुआ है।

कई वीआईपी रहते हैं यहां

theft in apartment of IPS in lucknow
जांच करते पुलिस अफसर - फोटो : amar ujala
वहीं  विष्णु स्वरूप के एक रिश्तेदार वहां गए थे। उन्होंने बताया कि ज्यादा सामान तो नहीं गया है, लेकिन चोरी कितने की हुई इसकी जानकारी विष्णु स्वरूप के आने के बाद हो सकेगी।प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह के मुताबिक, आईपीएस अधिकारी बीपी सिंह और रंजय सिकंदर से मोबाइल पर बात हुई है। दोनों लोगों ने कहा कि आने के बाद ही सामान की कीमत बताई जा सकती है।

राजधानी की हाई टेक सिक्योरिटी से लैस इस अपार्टमेंट में लखनऊ के पूर्व एसएसपी वीपी जोगदंड व पूर्व राज्यमंत्री नावेद सिद्दीकी सहित कई वीआईपी लोगों का आवास है। अपार्टमेंट में प्रवेश के लिए चार दरवाजे हैं। जिनमें से रात को तीन पर ताला बंद हो जाता है। सिर्फ एक ही रास्ता खुला रहता है। जो सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हैं। वहां से आने जाने वाले हर शख्स पर नजर रखी जाती है।

पुलिस के मुताबिक, अपार्टमेंट के पीछे की तरफ बंधा रोड का निर्माण हो रहा है। हो सकता है कि यहां काम करने वाले मजदूरों ने रेकी की हो।  पुलिस ने बंधा रोड के निर्माण में लगे कंपनी से मजदूरों की डिटेल मांगी हैं। पुलिस के मुताबिक, बिना रेकी और अंदर के आदमी केमिले कोई प्रवेश नहीं कर सकता है। पुलिस पहले अंदर के व्यक्ति की शिनाख्त कराने में जुटी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed