{"_id":"6907c36ed5dfe5b3f10c4775","slug":"theft-case-filed-against-family-of-dowry-murder-accused-merchant-navy-officer-lucknow-news-c-13-knp1050-1453239-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दहेज हत्यारोपी मर्चेंट नेवी अफसर के घरवालों पर चोरी का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दहेज हत्यारोपी मर्चेंट नेवी अफसर के घरवालों पर चोरी का केस
Mon, 03 Nov 2025 02:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 03 Nov 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। इंदिरानगर सेक्टर-सी निवासी फतेह बहादुर सिंह ने सुशांत गोल्फ सिटी निवासी दहेज हत्यारोपी दामाद मर्चेंट नेवी अफसर के घरवालों और परिचित पर बेटी के जेवर चोरी करने का आरोप लगाया है। सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने तीन आरोपियों क खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
फतेहबहादुर का आरोप है कि चार अगस्त 2025 को दामाद अनुराग सिंह ने दहेज के खातिर बेटी मधु की हत्या कर दी थी। मामले में सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने आरोपी को अगले दिन गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। फतेहबहादुर ने बताया कि शादी के समय बेटी को लाखों रुपये के जेवर और कीमती उपहार मिले थे। अभय ने उन जेवरों और उपहारों को बेटी से छीन कर अपनी अलमारी में रख कर ताला लगा दिया था। जेल जाने से पहले अभय ने उसी अलमारी की चाबी अपनी बहन पारुल, मामा अवधेश बहादुर और परिचित पंकज को दी थी। फतेह बहादुर ने बताया कि आरोपियों ने अलमारी खोलकर उसमें रखे बेटी के जेवर और उपहार चुरा लिए। घटना आरोपी दामाद के फ्लैट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की। इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह के मुताबिक मामले में केस दर्ज किया गया है। पीड़ित और आरोपियों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।