{"_id":"6756ec19b789f5e1480950e5","slug":"theft-by-breaking-the-locks-of-four-houses-in-kanshiram-colony-lucknow-news-c-13-1-lko1028-986072-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कांशीराम कॉलोनी में चार मकानों का ताला तोड़कर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कांशीराम कॉलोनी में चार मकानों का ताला तोड़कर चोरी
Mon, 09 Dec 2024 06:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 09 Dec 2024 06:39 PM IST
विज्ञापन
कांशीराम कॉलोनी में चार मकानों का ताला तोड़कर चोरी
सरोजनीनगर। बेखौफ चोरों ने रविवार रात दरोगा खेड़ा स्थित कांशीराम कॉलोनी के चार बंद घरों पर धावा बोला और जेवर व हजारों की नकदी चोरी कर ली। इंस्पेक्टर सरोजनीनगर राजदेव राम प्रजापति ने घटना से इन्कार किया है।
कुलदीप कनौजिया कॉलोनी के ब्लॉक-41 में रहकर सेल्समैन का काम करते है। वह दो दिन पहले घर में ताला लगाकर पत्नी बिंदु कनौजिया के साथ मां का इलाज कराने सीतापुर गए थे। इसी ब्लॉक में मजदूर अमरनाथ भी रहते हैं। वह पांच दिन पहले उन्नाव के कालूखेड़ा में छोटे भाई की शादी में शामिल होने पत्नी प्रीति के साथ गए थे। संजू गोमतीनगर में प्राइवेट नौकरी करते हैं। वह अक्सर पत्नी रंजीता के साथ गोमती नगर स्थित किराये के घर में ही रुक जाते हैं। रविवार रात चोर कुलदीप के घर से ढाई लाख के गहने, अमरनाथ के घर से 25 हजार के गहने और 15 हजार की नकदी, संजू के घर से जेवर- नकदी उठा ले गए।
इसके अलावा ब्लाक-18 में रहने वाली महिला के मकान का ताला तोड़कर नकदी व जेवर उठा ले गए। महिला की मां अस्पताल में भर्ती हैं। सोमवार सुबह लोगों ने मकानों के ताले टूटा देखे। सूचना पर पुलिस छानबीन कर लौट गई। चोरों ने कॉलोनी में रहने वाले ई रिक्शा चालक बबलू के घर में घुसकर चोरी का प्रयास किया। खटपट की आवाज होने पर बबलू व उनकी पत्नी बबीता की आंख खुल गई तो चोर भाग निकले।