{"_id":"5d179a7b8ebc3e3cc47151cd","slug":"theaft-of-rs-80-thousand-jwellery-gonda-desk-news-lko467970754","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसे चोरों ने पार किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसे चोरों ने पार किए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालपुर (गोंडा)। नरायनपुर मर्दन गांव के एक घर में पेड़ के सहारे अंदर घुसे चोरो ने संदूक पार कर दिया। चोरों ने संदूक को घर से कुछ दूरी पर ले जाकर तोड़ दिया और उसमें रखे 80 हजार रुपये के गहने व कीमती कपड़े लेकर भाग गए। मामले में कोतवाली देहात में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली देहात क्षेत्र के नरायनपुर मर्दन गांव के रहने वाले राजेंद्र चौबे ने बताया कि वह सभी देर रात सो गए थे। तभी उसके घर से सटे एक पेड़ के सहारे चोर घर के अंदर घुस आए और कमरे में रखा संदूक उठा ले गए। चोरों ने संदूक को घर से 100 मीटर की दूरी पर तोड़ डाला और उसमें रखी सोने की अंगूूठी, बाला, बिछिया, पायल व कीमती कपड़े लेकर फरार हो गए। राजेंद्र के मुताबिक चोरी का पता शनिवार की सुबह चला जब वह सोकर उठे। घर से 100 मीटर की दूरी पर संदूक टूटा हुआ पड़ा मिला। राजेंद्र ने चोरी गए गहनों की कीमत 80 हजार रुपए बताई है। राजेंद्र चौबे ने कोतवाली देहात में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच की जा रही है।