फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The youth said the government should formulate policies in consultation with them.

Lucknow News: युवा बोले, उन्हें साथ लेकर नीतियां बनाए सरकार

Fri, 28 Aug 2026 02:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
The youth said the government should formulate policies in consultation with them.
जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की उपस्थिति में युवा नीति के पहले संस्करण का हुआ आयोजन। 
लखनऊ। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की उपस्थिति में युवा नीति के पहले संस्करण का आयोजन बुधवार को तेलीबाग स्थित परिकल्प भवन में किया गया। इस कार्यक्रम में 23 जिलों से आए 50 युवाओं ने अपने विचार और समाधान सीधे मंत्री के समक्ष रखे। कहा कि सरकार उन्हें साथ लेकर नीतियां बनाए। युवा नीति संस्था की ओर से आयोजित संवाद में शोधकर्ता, विद्यार्थी, सामाजिक कार्यकर्ता और राष्ट्रीय प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन


चर्चा के दौरान शिक्षा, जल शक्ति, कृषि-सिंचाई और स्थानीय समस्याओं पर युवाओं की ओर से सुझाव दिए गए। इन सुझावों को एक नीति-पत्र में संकलित कर मंत्री को सौंपा गया। स्वतंत्र देव सिंह ने हर सुझाव को गंभीरता से सुना। उन्होंने कई मामलों में जिला अधिकारियों को मौके पर फोन कर कार्रवाई के निर्देश भी दिए। मंत्री ने इसे एक ऐतिहासिक पहल बताया। उन्होंने कहा, सड़कों पर होने के बजाय, अब युवा नीति की मेज पर है और यह अहसास कहीं बेहतर है।
विज्ञापन


युवा नीति के निदेशकों अच्युत और सक्षम ने बताया कि युवा नीति का लक्ष्य युवाओं के साथ मिलकर नीतियां बनाना है। गुटनिरपेक्ष आंदोलन की युवा प्रतिनिधि सदफ ने कहा कि ऐसा संवाद युवाओं को आत्मविश्वास देता है। यह उन्हें भारत का वैश्विक मंच पर बेहतर प्रतिनिधित्व करने में मदद करेगा। इस दौरान रश्मि रंजन साहू (कानपुर), देशना जैन व नबील (बहराइच), सोनाक्षी (हरदोई), अनुराग द्विवेदी (रायबरेली), बुशरा फातिमा व बलजीत सिंह (लखनऊ), रत्ना प्रिया (बाराबंकी) और अश्विन मिश्रा (प्रतापगढ़) समेत अलग-अलग जिलों के करीब 50 युवा शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed