फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The young man tried to set himself on fire by sprinkling petrol on himself

Lucknow News: युवक ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का किया प्रयास

Fri, 30 Jan 2026 02:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 30 Jan 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
The young man tried to set himself on fire by sprinkling petrol on himself
लखनऊ। गौतमपल्ली में लामार्ट चौराहे के पास बृहस्पतिवार सुबह उन्नाव के दिबियापुर निवासी शैलेंद्र सिंह ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की। हालांकि समय रहते पुलिस ने उन्हें रोक लिया। जमीन और मकान पर कब्जे के मामले पुलिस की ओर से कार्रवाई न करने से शैलेंद्र आहत थे।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर रत्नेश सिंह ने बताया कि शैलेंद्र नोएडा में रहकर प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। शैलेंद्र ने बताया कि कानपुर देहात के सालावतपुर बजरंग नगर वार्ड-12 में उनका ननिहाल है। नानी रामप्यारी और नाना वंशलाल ने मकान और जमीन उनके व भाई बहनों के नाम की थी। उस पर नानी के पड़ोसी पिता-पुत्र ने कब्जा कर लिया। स्थानीय पुलिस से शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे आहत होकर उन्होंने पांच माह पहले लामार्ट चौराहे के पास फंदा लगाने का कोशिश की थी। लेकिन, पुलिस ने उन्हें रोक लिया था। ऐसे में उन्होंने खुद को आग लगाने की कोशिश की। इंस्पेक्टर ने बताया कि आशंका है कि कुछ लोग शैलेंद्र को आत्महत्या करने के लिए उकसा रहे हैं। जांच की जा रही है। किसी की भूमिका मिली तो कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शैलेंद्र को औरया पुलिस के हवाले किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed