फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The young man fabricated the story of his own kidnapping

Lucknow News: युवक ने रची खुद के अपहरण की कहानी

Fri, 27 Feb 2026 02:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
The young man fabricated the story of his own kidnapping
लखनऊ। डालीगंज निवासी दीपांशु ने बुधवार को खुद के अपहरण की कहानी रच दी। युवक 11 माह की भांजी के साथ लापता हो गया। तीन घंटे बाद वापस आने पर दीपांशु ने बताया कि उसे कार सवार कुछ लोगों ने अगवा कर लिया था। पुलिस की छानबीन में पता चला कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर मदेयगंज के मुताबिक शिकायत मिलने पर मामले की छानबीन की गई। घटना स्थल पर लगे कैमरे खंगाले गए तो वहां कोई गाड़ी नहीं दिखी। दीपांशु मानसिक रूप से कमजोर है। उसको दोस्तों के साथ पार्टी में जाना था। पार्टी से लौटने के बाद उसने मनगढ़ंत कहानी रची थी। डालीगंज निवासी दीपांशु ने परिजनों को बताया था कि बुधवार दोपहर में वह 11 महीने की भांजी के साथ खेल रहा था। इसी दौरान कॉलोनी कुछ युवकों ने उसे बाइक से अगवा कर लिया। इसके बाद कुछ दूर आगे ले जाकर एक कार में बिठाकर असलहे के जोर पर तीन घंटे तक घुमाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed