फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The world will know about the model of ear treatment being adopted in Uttar Pradesh.

Lucknow News: दुनिया जानेगी यूपी में अपनाए जा रहे कान के इलाज का मॉडल

Sun, 10 May 2026 02:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
The world will know about the model of ear treatment being adopted in Uttar Pradesh.
प्रो. एचपी सिंह।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कान की हड्डी गलने के बाद उपचार में अपनाई गई नई तकनीक से अब पूरी दुनिया के ईएनटी विशेषज्ञ वाकिफ हो सकेंगे। इसके लिए केजीएमयू के ईएनटी विभाग के प्रो. एचपी सिंह को तुर्की बुलाया गया है। वह वहां वर्ल्ड कांग्रेस ऑफ ओटोरिनोलैरिंगोलॉजी में इस तकनीक की बारीकी और बरती जाने वाली सावधानी के बारे में जानकारी देंगे।
विज्ञापन


कान में संक्रमण होने पर एक तरह का तरल पदार्थ निकलता है। तत्काल उपचार नहीं कराने पर संक्रमण कान की हड्डियों तक पहुंच जाता है। हड्डियां गल जाती हैं। कई बार संक्रमण दिमाग की नसों तक पहुंच जाता है। ऐसे में सर्जरी के जरिये कान की संक्रमित हड्डी निकाल दी जाती है। हड्डी निकालने के बाद कान के पिछले हिस्से में एक छेद बच जाता है। इससे मरीज पानी में डुबकी नहीं लगा सकते। सर्जरी के बाद उसे बार-बार संक्रमण भी होता रहता है।
विज्ञापन

केजीएमयू के ईएनटी विभाग के प्रो. एचपी सिंह ने इसमें नया प्रयोग किया। हड्डी निकालने के बाद दूसरे स्थान से मांस लेकर छेद बंद कर दिया। इससे न सिर्फ संक्रमण रुका, बल्कि उपचार के बाद सेना, पुलिस आदि से छंटने वाले युवाओं को राहत मिली। उन्हें चयन प्रक्रिया से बाहर नहीं किया गया। उन्होंने अब तक 160 मरीजों में इस तकनीक को अपनाया है। प्रो. एचपी सिंह ने बताया कि तुर्की के इस्तांबुल में आयोजित कांग्रेस के वैज्ञानिक सत्र में वह अपने प्रयोग और सफलता की जानकारी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed