{"_id":"6920d14d01c2e98c080e6cf1","slug":"the-worker-committed-suicide-by-hanging-himself-lucknow-news-c-13-knp1050-1481756-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: श्रमिक ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: श्रमिक ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
सरोजनीनगर। बंथरा के बीबीपुर गांव निवासी श्रमिक बंशी गौतम (55) ने बृहस्पतिवार शाम घर में फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल सका है।
बंशी के बेटे अंकित ने बताया कि उसकी मां की करीब छह वर्ष पहले मौत हो चुकी है। बृहस्पतिवार शाम अंकित व उसकी बहन घर के बाहर थे, तभी बंशी ने कमरा अंदर से बंदकर पंखे के हुक से रस्सी के सहारे फंदा लगा लिया। कुछ देर बाद अंकित घर पहुंचा तो दरवाजा बंद मिला। खिड़की से झांककर देखने पर पिता का शव फंदे से लटका दिखा।
उन्होंने कमरे का दरवाजा तोड़ा और लोगों की मदद से रस्सी काटकर शव को उतारा। इंस्पेक्टर बंथरा राणा राजेश सिंह का कहना है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि बंशी गौतम शराब के आदी था और इसी कारण उन्होंने आत्महत्या कर ली। परिजन पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे और ना ही कोई आरोप था। पंचनामा भरकर शव घरवालों के हवाले कर दिया गया।