फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The woman's body was taken out of the grave in the presence of the magistrate.

Lucknow News: मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कब्र से निकलवाया गया महिला का शव

Thu, 08 Aug 2024 04:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 08 Aug 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
The woman's body was taken out of the grave in the presence of the magistrate.
गिलौली में एक अगस्त को हुई महिला की मौत के बाद डीएम के आदेश पर कब्र से लिकाला गया शव। 
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। गिलौली निवासी एक विवाहिता की एक अगस्त की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मायके वालों के पहुंचने के पहले उसका अंतिम संस्कार करवा दिया गया। मायके वालों ने हत्या की आशंका जताते हुए शिकायत की। बुधवार को डीएम के आदेश पर शव कब्र से निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

सोनवा थाना क्षेत्र के दिकौली निवासी हसन अली ने अपनी पुत्री साबरून (20) का निकाह छह वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के ही गिलौली निवासी पतलू पुत्र छोटकऊ से किया था। पतलू मुंबई में मजदूरी करता है। जबकि साबरून परिजनों के साथ घर पर रहती थी।
विज्ञापन

एक अगस्त की रात साबरून का शव संदिग्ध परिस्थितियों में दुपट्टे के फंदे से उसी के कमरे में लटकता मिला था। जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती ससुराल वालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। मृतका की भाभी आखरून पत्नी तसव्वर अली ने सोनवा थाने में तहरीर देकर पतलू, कल्लू व कल्लू की पत्नी पर हत्या करने का आरोप लगाया था। कार्रवाई न होने पर मृतका की मां माईका पत्नी हसन अली ने दो अगस्त को डीएम अजय कुमार द्विवेदी व एसपी घनश्याम चौरसिया को प्रार्थना पत्र देकर कल्लू पुत्र छोटकऊ, सुघरा पत्नी छोटकऊ तथा वर्तमान ग्राम प्रधान पर हत्या का आरोप लगाते हुए पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी। बुधवार को डीएम के आदेश पर गिलौली गांव पहुंचे एसडीएम इकौना, सीओ इकौना, फोरेंसिक टीम व प्रभारी निरीक्षक सोनवा प्रमोद कुमार अग्निहोत्री की मौजूदगी में शव कब्र से बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। प्रभारी निरीक्षक सोनवा प्रमोद कुमार अग्निहोत्री ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed