फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The woman burnt alive, cloth drenched in the mouth of the girl before burning, condition critical

युवती को जिंदा फूंका, जलाने से पूर्व युवती के मुंह में ठूंसा कपड़ा, हालत नाजुक

Mon, 21 Sep 2020 07:10 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 21 Sep 2020 07:10 PM IST
विज्ञापन
The woman burnt alive, cloth drenched in the mouth of the girl before burning, condition critical
जिंदा जलाया - फोटो : demo
बल्दीराय (सुल्तानपुर) में टड़रसा ऐंजर गांव में सोमवार की सुबह हैंडपंप पर पानी भर रही युवती पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। आग लगाने से पूर्व हमलावरों ने युवती के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और हाथ-पैर बांध दिए। चीख-पुकार के बाद पहुंचे स्थानीय लोगों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को देते हुए घायल युवती को लेकर सीएचसी धनपतगंज पहुंचे, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में युवकी की हालत बेहद नाजुक होने पर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।  
विज्ञापन


बल्दीराय थाना क्षेत्र के टड़रसा ऐंजर गांव निवासी प्रदीप सिंह की पड़ोस के गांव परसौली निवासी जयकरन से रंजिश चल रही है। सोमवार की सुबह प्रदीप सिंह की बेटी श्रद्धा सिंह (18) घर के सामने लगे हैंडपंप पर पानी भर रही थी। पीड़िता के अनुसार तभी परसौली मजरे ऐंजर निवासी जय करन, सुभाष और महंथ वहां पहुंच गए। तीनों ने श्रद्धा सिंह के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद तीनों ने श्रद्धा के हाथ व पैर बांधकर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी।  श्रद्धा की चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग वहां पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए। लोगों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। ग्रामीण इसकी सूचना एसओ बल्दीराय अखिलेश सिंह को देते हुए आग से झुलसी श्रद्धा को लेकर सीएचसी धनपतगंज पहुंचे, जहां चिकित्सक डॉ. सत्येंद्र सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में युवती की हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। एसओ बल्दीराय के घंटों मौके पर नहीं पहुंचने को लेकर ग्रामीणों में रोष है। उधर, एसओ अखिलेश सिंह ने बताया कि प्रदीप सिंह की परसौली गांव के जयकरन से रंजिश चल रही है। उन्हें अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। प्रथम दृष्टया घटना संदिग्ध है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


80 फीसदी आग से जली है युवती
श्रद्धा सिंह का प्राथमिक उपचार करने वाले धनपतगंज सीएचसी पर तैनात चिकित्सक सत्येंद्र सिंह ने बताया कि वह 80 फीसदी जली है। उपचार के दौरान श्रद्धा सिंह ने तीन लोगों का नाम लेकर बताया कि उसके मुंह में आरोपियों ने कपड़ा ठूंसकर हाथ-पैर बांधने के बाद आग लगा दी। उसकी आपबीती का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
टल सकती थी घटना
टड़रसा गांव निवासी प्रदीप सिंह और परसौली गांव निवासी जयकरन के बीच दो जून को जमीन कब्जे को लेकर मारपीट हुई थी। मारपीट में दोनों पक्षों से कई लोग घायल हुए थे। मारपीट में प्रदीप सिंह के विपक्षी कुंवर सिंह चौहान को गंभीर चोटें आई थी, जिनकी उपचार के दौरान लखनऊ में मौत हो गई थी। पुलिस ने प्रदीप सिंह की पत्नी की तहरीर पर जयकरन समेत कई अन्य लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया था। वहीं, जयकरन पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने प्रदीप सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। प्रदीप समेत कई अन्य लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। दूसरी तरफ जानलेवा हमले के आरोपी जयकरन आदि को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया था। पीड़ित परिजनों का आरोप है कि यदि पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी की होती तो सोमवार को यह घटना नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed