फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The windows of the night shelter were broken, and the cold bothered the attendants.

Lucknow News: रैन बसेरे की खिड़कियों के शीशे टूटे, ठंड से तीमारदार परेशान

Sun, 14 Dec 2025 02:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
The windows of the night shelter were broken, and the cold bothered the attendants.
क्वीन मेरी अस्पताल के रैन बसेरे की टूटी ​खिड़कियां।
लखनऊ। केजीएमयू के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग (क्वीन मेरी) परिसर स्थित रैन बसेरे की कई खिड़कियां टूटी हुई हैं। केवल जाली लगी होने के कारण सर्द हवाएं सीधे भीतर प्रवेश कर रही हैं, जिससे वहां ठहरे तीमारदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को ठंड में रात गुजारनी पड़ रही है। इससे लोग ठीक से सो भी नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन


ठंड की शुरुआत के साथ शहर के विभिन्न इलाकों में बेघर लोगों के लिए रैन बसेरे बनाए जा रहे हैं, लेकिन क्वीन मेरी स्थित रैन बसेरे की बदहाल स्थिति अब तक नहीं सुधारी गई है। यहां कई खिड़कियों के दरवाजे टूटे हुए हैं, जिससे तेज हवाएं भीतर आती हैं। रैन बसेरे में पांच साल से लेकर 60 वर्ष से अधिक उम्र तक के लोग ठहरे हुए हैं।
विज्ञापन

सीतापुर से पत्नी का इलाज कराने पहुंचे युवक ने बताया कि खिड़कियों में शीशे या दरवाजे न होने के कारण रात में काफी ठंड लगती है। उन्होंने कहा कि वह खुद तो किसी तरह ठंड सहन कर ले रहे हैं, लेकिन उनके साथ ठहरा पांच साल का बच्चा ज्यादा परेशान है, जिससे उसकी तबीयत खराब होने का डर बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, 63 वर्षीय गीता देवी ने बताया कि अधिक उम्र होने के कारण वह थोड़ी सी भी ठंड बर्दाश्त नहीं कर पातीं। ठंड की वजह से उनकी तबीयत बिगड़ रही है। वह बहू का इलाज कराने आई थीं, लेकिन अब खुद बीमार होती जा रही हैं।
गायनी वार्ड में भी यही हाल

अस्पताल के प्रथम तल पर बने गायनी वार्ड की स्थिति भी कुछ अलग नहीं है। यहां भी खिड़कियों के दरवाजे टूटे हुए हैं और उनके स्थान पर पुराने गत्ते लगाए गए हैं, जो फट चुके हैं। इन खिड़कियों के सामने बेड पर भर्ती मरीजों को ठंड का सीधा असर झेलना पड़ रहा है। एक महिला मरीज ने बताया कि रात में तेज हवा अंदर आती है, जिससे उन्हें और उनके नवजात शिशु को ठंड लगती है। इसके कारण वह ठीक से आराम भी नहीं कर पा रही हैं।
Iरैन बसेरे और वार्ड की खिड़कियों के शीशे टूटे होने की जानकारी नहीं थी। अगर जानकारी दी जाती तो पहले ही इसे सही कर दिया जाता। लोगों को ठंड से परेशान नहीं होना पड़ता। विभाग से इस संबंध में जवाब मांगा गया है। साथ ही, जल्द व्यवस्था दुरुस्त कराई जाएगी।I


I- डॉ. केके सिंह, प्रवक्ता, केजीएमयूI

क्वीन मेरी अस्पताल के रैन बसेरे की टूटी खिड़कियां।

क्वीन मेरी अस्पताल के रैन बसेरे की टूटी खिड़कियां।

क्वीन मेरी अस्पताल के रैन बसेरे की टूटी खिड़कियां।

क्वीन मेरी अस्पताल के रैन बसेरे की टूटी खिड़कियां।

क्वीन मेरी अस्पताल के रैन बसेरे की टूटी खिड़कियां।

क्वीन मेरी अस्पताल के रैन बसेरे की टूटी खिड़कियां।

क्वीन मेरी अस्पताल के रैन बसेरे की टूटी खिड़कियां।

क्वीन मेरी अस्पताल के रैन बसेरे की टूटी खिड़कियां।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article