फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The valor of Operation Sindoor will be seen in Bappa's court

Lucknow News: बप्पा के दरबार में दिखेगा ऑपरेशन सिंदूर का शौर्य

Wed, 20 Aug 2025 02:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
The valor of Operation Sindoor will be seen in Bappa's court
बप्पा के दरबार में दिखेगा ऑपरेशन सिंदूर का शौर्य
लखनऊ। राजधानी में श्री गणेश जन्मोत्सव की तैयारियां तेज हो गई हैं। अलग-अलग थीम पर शहर में पंडालों और मंच के निर्माण के साथ ही भगवान गणेश की आकर्षक मूर्तियों को तैयार किया जा रहा है। कहीं ऑपरेशन सिंदूर की तर्ज पर बप्पा का दरबार सजाया जा रहा है तो कहीं पंडाल को अक्षरधाम मंदिर की तर्ज पर डिजाइन किया जा रहा है। इसके लिए कोलकाता समेत अन्य जगहों से कलाकारों को बुलाया गया है। 27 अगस्त से गणेश उत्सव की शुरुआत होगी। कहीं पांच तो कहीं दस दिवसीय आयोजन की रूपरेखा तैयार की गई है।
विज्ञापन

राजा गणेश पूजा सेवा समिति की ओर से 13वें श्री गणेश जन्मोत्सव का आयोजन 27 से 31 अगस्त तक अलीगंज में नेहरू बाल वाटिका पार्क के पास गुलाब वाटिका अपार्टमेंट अलीगंज में किया जाएगा। यहां इस बार की थीम ऑपरेशन सिंदूर रखी गई है। कार्यक्रम स्थल के बाहर मेले जैसा माहौल रहेगा जिसमें बच्चों के लिए कई स्टाॅल लगाए जाएंगे व झूले लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

अध्यक्ष सौरभ अग्रवाल और महामंत्री शरद तिवारी ने बताया कि इस बार बप्पा का दरबार ऑपरेशन सिंदूर की थीम पर तैयार हो रहा है। संरक्षक राज कुमार सिंघल, महेश अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, मनोज मिश्रा ने बताया कि गणेशोत्सव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया प्रभारी मनीष गुप्ता ने बताया कि पंडाल सजाने के लिए कोलकाता से एक दर्जन कारीगर 20 दिनों से बप्पा का दरबार तैयार कर रहे हैं। सड़क पर दो मुख्य द्वार भी तैयार किए जा रहे हैं। भक्तों को प्रसाद दिया जाएगा। निशातगंज स्थित पेपर मिल कॉलोनी में भी गणेशोत्सव की तैयारियां तेज हो गई हैं। यहां 27 अगस्त से पांच सितंबर तक आयोजन होगा। यहां लखनऊ के राजा का दरबार और पंडाल सजाया जा रहा है। आयोजनकर्ता अक्षय समिति की ओर से भगवान गणेश की प्रतिमा के साथ ही 51 फीट ऊंचे शिवलिंग आकार के पंडाल का निर्माण किया जा रहा है।


झूलेलाल घाट पर इस वर्ष 27 अगस्त से 6 सितंबर तक गणेश उत्सव की धूम रहेगी। अक्षरधाम मंदिर की तर्ज पर विशालकाय पंडाल तैयार किया जा रहा है। पूरा पंडाल वाटरप्रूफ और वातानुकूलित रहेगा। पंडाल 100 फीट चौड़ा और 150 फीट लंबा रहेगा और ऊंचाई करीब 75 से 80 फीट रहेगी। कमेटी के संरक्षक भारत भूषण गुप्ता ने बताया कि कोलकाता से करीब 21 कारीगर एक माह से पंडाल तैयार कर रहे हैं। अध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल ने बताया कि इस बार पंडाल अक्षरधाम मंदिर की थीम पर तैयार हो रहा है। महिलाओं व पुरुषों के बैठने के लिए अलग-अलग व्यवस्था रहेगी। इस बार बच्चों के नए-नए झूले आ रहे हैं। साथ ही फास्ट फूड, आइसक्रीम, चाट व महिलाओं के शृंगार संबंधी सामग्री के स्टॉल रहेंगे। महामंत्री सतीश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि पूरा परिसर में मेले जैसा माहौल रहेगा। कमेटी के लोगों ने तैयारियों का जायजा लिया। जिसमें संजय सिंह गांधी, योगेश अग्रवाल, अखिलेश अग्रवाल, शरद अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, पार्षद रंजीत सिंह, गोपाल अग्रवाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed