फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The upper floors of 15 tall buildings near the airport will be demolished

Lucknow News: एयरपोर्ट के पास बनी 15 ऊंची इमारतों का टूटेंगी ऊपरी मंजिल

Sat, 05 Jul 2025 01:55 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
The upper floors of 15 tall buildings near the airport will be demolished
लखनऊ। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास नियमों के विपरीत अधिक ऊंचाई की बनी इमारतों का अवैध निर्माण तोड़ा जाएगा। ऐसी 1 5 इमारतें एलडीए, जिला प्रशासन एवं एयरपोर्ट की संयुक्त टीम ने सर्वे के बाद चिह्नित की हैं।
विज्ञापन

एयरपोर्ट के 100 मीटर के दायरे को नो-कंस्ट्रक्शन जोन घोषित किया गया है, जिसमें 101 से 200 मीटर तक एक मंजिल, 201 से 300 मीटर तक दो मंजिल तक ही निर्माण किया जा सकता है, लेकिन अधिकतम 11 मीटर ऊंचाई तक ही निर्माण की अनुमति मिल सकती है। उसके बाद भी अमौसी एयरपोर्ट के पास दर्जनों इमारतें हवाई सुरक्षा के लिए खतरा बनी हुई हैं।
विज्ञापन

कुछ समय पहले तीन सदस्य समिति भी गठित की गई थी। इस टीम ने एयरपोर्ट के आसपास के भवनों का सर्वे भी किया था। टीम में लखनऊ विकास प्राधिकरण के कई अधिकारी भी शामिल थे। सर्वे के दौरान रेड जोन में बनी अवैध बिल्डिंग का चिह्नित किया गया था और भवन मालिकों को नोटिस भी जारी कर किया गया था, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। अब अहमदाबाद विमान हादसे के बाद फिर से एलडीए, जिला व एयरपोर्ट प्रशासन की टीम ने सर्वे कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने अमौसी एयरपोर्ट के पास 15 ऊंची इमारतों को हवाई सुरक्षा के लिए खतरा माना है, जिस पर डीजीसीए मानकों के उल्लंघन पर एलडीए और जिला प्रशासन ने इनकी ऊपरी मंजिलें गिराने का आदेश दिया है। इसमें कहा गया है कि इमारतों की अधिक ऊंचाई तक निर्माण नागरिक उड्डयन महानिदेशालय के नियमों की अनदेखी कर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed