फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The underwear-mask gang stole cash and jewellery worth lakhs

Lucknow News: कच्छा-मास्क गिरोह ने नकदी और लाखों के जेवर किए पर

Wed, 16 Jul 2025 01:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
The underwear-mask gang stole cash and jewellery worth lakhs
लखनऊ। चिनहट के लौलाई स्थित माधव ग्रीन कॉलोनी में मास्क-कच्छा गिरोह के तीन लोगों ने अंजनी कुमार पांडेय के बंद मकान से लाखों के जेवर और नकदी चुरा ली। आरोपी घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दिखे हैं। सोमवार को चिनहट पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


अंजनी के मुताबिक कुछ दिन पहले मां के मौत होने पर वह परिवार के साथ गांव गोंडा गए थे। रविवार देर रात घर पहुंचने पर उन्हें मेन गेट का ताला टूटा मिला। सभी कमरों का सामान अस्त व्यस्त था। अलमारी के लॉकर टूटे पड़े थे। उसमें रखे जेवर और 95 हजार गायब थे। इतना ही नहीं चोर साड़ियां व बच्चों के स्कूल बैग तक चुरा ले गए। अंजनी ने फुटेज देखी तो उसमें तीन लोग मास्क और कच्छा में चोरी करते दिखे। इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्र के मुताबिक केस दर्ज किया गया है। आसपास के और फुटेज खंगाले जा रहे हैं। ताकि यह स्पष्ट हो सके कि किस रूट से आए हैं।
विज्ञापन


1990 से 2000 तक सक्रिय था कच्छा बनियान गिरोह

कच्छा बनियान गिरोह का आतंक 1990 से 2000 तक रहा था। गिरोह के सदस्य कच्छा- बनियान पहनकर और हाथ में मोटा डंडा लेकर घर में घुसते थे। घर में जो व्यक्ति मिले उसे मारकर लूटपाट कर भाग जात थे। गिरोह के सदस्य शरीर पर तेल पोते रहते थे। जिससे की कोई पकड़ने का प्रयास करे तो हाथ फिसल जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed