{"_id":"5aeffba24f1c1b86098b8ba6","slug":"the-transport-corporation-has-prepared-a-new-route-plan-due-to-jam","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जाम से छुटकारा दिलाने के लिए परिवहन निगम ने लिया ये एक्शन, अब इस रूट से गुजरेंगी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम से छुटकारा दिलाने के लिए परिवहन निगम ने लिया ये एक्शन, अब इस रूट से गुजरेंगी बसें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 07 May 2018 12:39 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए आठ मई से पूर्वांचल से आने वाली बसें शहर के अंदर नहीं घुस पाएंगी। ये बाईपास होकर दिल्ली जाएंगी।
विज्ञापन
रोडवेज बसों की चाल और सुबह-शाम लगने वाले जाम से मुख्यमंत्री की नाराजगी को देखते हुए परिवहन निगम ने नया रूट प्लान तैयार किया है। अब पूर्वांचल की बसें कैसरबाग और चारबाग न जाकर शहर के बाहर-बाहर से ही दिल्ली निकल जाएंगी।
विज्ञापन
मुख्य प्रधान प्रबंधक (संचालन) एचएस गाबा ने बताया कि गोरखपुर, आजमगढ़, फैजाबाद, बहराइच, गोंडा, बस्ती की बसें कमता से शहीद पथ होते हुए अवध हॉस्पिटल चौराहा, बुद्धेश्वर तिराहा, मोहान रोड होकर आगरा एक्सप्रेस पहुंचेंगी।
विज्ञापन
बसों के कंडक्टर शहीद पथ पर यात्रियों को उतारेंगे व चढ़ाएंगे। वहीं वाराणसी, सुल्तानपुर रूट से दिल्ली जाने वाली बसें तेलीबाग, बंगला बाजार पुल, अवध हॉस्पिटल चौराहा, बुद्धेश्वर तिराहा, मोहान रोड होकर आगरा एक्सप्रेस होकर जाएंगी।
समय से गंतव्य को पहुंचेंगी बसें
बाईपास होकर चलने वाली बसों के लिए कमता, तेलीबाग पर स्टापेज बनाए जाएंगे। यहां यातायात अधीक्षक की अगुवाई में कर्मचारियों की ड्यूटी लगेगी।
बस संचालन का टाइम टेबल भी चस्पा होगा। नए रूट से बस संचालन होने से 10 से 12 किमी की दूरी कम होगी और 50 से 60 रुपये तक किराया भी कम होगा।
प्रबंध निदेशक पी गुरु प्रसाद की अध्यक्षता में हुई दस क्षेत्रीय प्रबंधकों की बैठक में सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों को बस संचालन के इंतजाम के निर्देश दिए गए हैं।
निगम के इस निर्णय से बाहर से आने वाली बसों को शहर में तीन घंटे तक जाम में नहीं फंसना पड़ेगा और समय से गंतव्य तक पहुंचेंगी।
बस संचालन का टाइम टेबल भी चस्पा होगा। नए रूट से बस संचालन होने से 10 से 12 किमी की दूरी कम होगी और 50 से 60 रुपये तक किराया भी कम होगा।
प्रबंध निदेशक पी गुरु प्रसाद की अध्यक्षता में हुई दस क्षेत्रीय प्रबंधकों की बैठक में सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों को बस संचालन के इंतजाम के निर्देश दिए गए हैं।
निगम के इस निर्णय से बाहर से आने वाली बसों को शहर में तीन घंटे तक जाम में नहीं फंसना पड़ेगा और समय से गंतव्य तक पहुंचेंगी।
आगरा एक्सप्रेस-वे से इन बसों का संचालन
परिक्षेत्र बसों की तादाद
गाजियाबाद 76
लखनऊ 76
आगरा 45
इटावा 40
फैजाबाद 20
आजमगढ़ 40
गोरखपुर 65
देवीपाटन 10
अलीगढ़ 10
कुल 382
परिक्षेत्र बसों की तादाद
गाजियाबाद 76
लखनऊ 76
आगरा 45
इटावा 40
फैजाबाद 20
आजमगढ़ 40
गोरखपुर 65
देवीपाटन 10
अलीगढ़ 10
कुल 382