फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The thieves stole the chain of a woman riding an e-rickshaw

Lucknow News: ई रिक्शा सवार महिला की टप्पेबाजों ने चेन की पार

Sat, 26 Jul 2025 01:59 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
The thieves stole the chain of a woman riding an e-rickshaw
लखनऊ। गुडंबा के आदिलनगर निवासी सिमलेश मौर्या की महिला टप्पेबाजों ने सोने की चेन पार कर दी। पीड़िता ने गुडंबा थाने में चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सिमलेश के मुताबिक बुधवार दोपहर वह बच्चों को स्कूल से लेने ई रिक्शा से अलीगंज सेक्टर-ओ जा रही थीं। रास्ते में टेढ़ी पुलिया चौराहे पर तीन औरतें व एक युवती ई रिक्शे में सवार हुईं। रास्ते में युवती उल्टी होने की बात कहकर बार-बार उनकी ओर झुक रही थी। इस कारण सिमलेश कुर्सी रोड पर उतर गईं। रास्ते में उनका ध्यान गले पर गया तो उन्हें सोने की चेन गायब मिली। इंस्पेक्टर गुडंबा प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed