लखनऊ। राजधानी में लगातार बारिश के बीच शनिवार दोपहर अचानक छोटे इमामबाड़े के जर्जर मुख्य गेट के ऊपर बना नक्काशीदार हिस्सा गिर गया। प्रशासन ने एहतियातन बल्लियां, बैरिकेडिंग और हरा पर्दा लगाकर यहां से आवाजाही पर रोक लगा दी। हुसैनाबाद ट्रस्ट के सचिव एवं एडीएम पूर्वी महेंद्र पाल ने बताया कि मौसम सुधरने पर गेट की मरम्मत करवाई जाएगी।
उधर, रॉयल फैमिली ऑफ अवध के महासचिव शिकोह आजाद ने हुसैनाबाद ट्रस्ट पर ऐतिहासिक धरोहरों की सुरक्षा व संरक्षण में की जा रही लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह गेट कई साल से जर्जर है। इसकी मरम्मत के लिए लोग समय-समय पर आवाज उठाते रहे हैं पर प्रशासन सुन नहीं रहा है। घटना के बाद उन्होंने डीएम को मेसेज व गेट का फोटो भेजकर मरम्मत कराने के साथ आसपास से अतिक्रमण हटाने की मांग की। हुसैनाबाद ट्रस्ट के सचिव एवं एडीएम (पूर्वी) महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि मौके पर पहले से मरम्मत का काम चल रहा है। सिटी मजिस्ट्रेट ने मौका मुआयना किया है।

छोटे इमामबाड़े के जर्जर मुख्य गेट के ऊपर बना नक्काशीदार हिस्सा शनिवार को गिर गया।