{"_id":"6ab83330c2c4e23b890229e5","slug":"facebook-friend-accused-of-1210-lakh-rupees-fraud-lucknow-news-c-13-lko1070-1939427-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: फेसबुक फ्रेंड पर 12.10 लाख की ठगी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: फेसबुक फ्रेंड पर 12.10 लाख की ठगी का आरोप
Sun, 27 Sep 2026 02:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 27 Sep 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। आलमबाग निवासी रूपेश कुमार सिंह ने फेसबुक फ्रेंड पर 12.10 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाते हुए साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई है।
रूपेश के मुताबिक, दो अगस्त को उन्हें फेसबुक पर प्रदीप सिंह नाम की आईडी से फ्रेंड रिक्वेस्ट मिली थी। रिक्वेस्ट स्वीकार करने के बाद चैटिंग के दौरान आरोपी ने खुद को विदेशी नागरिक बताया और दोस्ती बढ़ाई। इसके बाद उसने गोपनीय कारोबार में निवेश पर मुनाफे का लालच दिया। आरोपी ने उनसे पासबुक की फोटो मंगाई और 4.15 लाख रुपये की फर्जी ट्रांजेक्शन स्लिप भेजकर भरोसा दिलाया कि रकम भेजी जा रही है।
आरोप है कि इसके बाद जालसाज ने एंबेसी में पासपोर्ट ब्लॉक होने का झांसा दिया और एक एजेंट का नंबर दिया। एजेंट ने पेमेंट लंबित होने की बात कहते हुए उन्हें कानूनी कार्रवाई और जेल भेजने की धमकी दी। डर के कारण उन्होंने पांच दिन के भीतर आठ बार में कुल 12.10 लाख रुपये बताए गए बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए।
बाद में ठगी का एहसास होने पर एडीसीपी क्राइम किरन यादव से शिकायत की। इंस्पेक्टर आलोक राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।