फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Substation inundated, transformer unit submerged, power outage for 24 hours.

Lucknow News: उपकेंद्र जलमग्न, ट्रांसफार्मर पेटी पानी में डूबी, 24 घंटे तक बिजली गुल

Sun, 27 Sep 2026 02:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Substation inundated, transformer unit submerged, power outage for 24 hours.
कई जगह बिजली लाइन पर पेड़ गिरने से आपूर्ति प्रभावित हुई।
लखनऊ। लगातार बारिश से वृंदावन सेक्टर तीन उपकेंद्र का यार्ड जलमग्न हो गया। हालांकि, इससे बिजली आपूर्ति बंद नहीं करनी पड़ी। वहीं, इसी उपकेंद्र से जुड़े इलाके में ट्रांसफार्मर की पेटी पानी में डूब गई, जिससे उपभोक्ताओं का बिजली संकट से रूबरू होना पड़ा। उधर, फॉल्ट, लाइन टूटने, ट्रांसफार्मर खराबी, पेटी जलने और लोकल खराबी के कारण अलग-अलग इलाकों की 15 लाख की आबादी की 12 से 24 घंटे तक बिजली गुल रही। जिन इलाकों में ज्यादा देर तक बिजली ठप रही, वहां पेड़ गिरने की घटनाएं हुई थीं। साथ ही, 36 घंटे में 25 हजार लोगों ने बिजली गुल होने की शिकायतें दर्ज कराई हैं। इधर, चिनहट उपकेंद्र पर बंद बिजली चालू न होने के विरोध में नौबस्ता के लोगों ने हंगामा किया।
विज्ञापन

बिजली ने यहां दिया झटका
- तेलीबाग के सरपोर्टगंज सहित आसपास शुक्रवार शाम 6 से शनिवार शाम 7 बजे तक।

- वृंदावन कॉलोनी के पुष्पा टावर के पास पानी भरने से सुबह 7 से शाम 5 बजे तक।
- न्यू कैंपस उपकेंद्र मिर्जापुर में सात खंभे टूटे, सुबह 8 से शाम 6 बजे तक बिजली गुल।
- सृष्टि अपार्टमेंट उपकेंद्र के जाहिरपुर, नहर रोड की सुबह 8 से शाम 6 बजे तक।
- इंदिरानगर के सेक्टर 19 और 21 में सुबह 6 से शाम 6 बजे तक।
- मोहान रोड के आदर्श विहार में दोपहर 2 बजे से देर रात तक।
- न्यू हैदराबाद में पेड़ गिरने से सुबह 8 से रात 9 बजे तक।
- चिनहट के पपनामऊ में पेड़ गिरने से सुबह 4 बजे से रात तक।
- निगोहां में शुक्रवार शाम 5 बजे से शनिवार शाम छह बजे तक।
- नगराम के बहरौली व गुलरिया गांव में सुबह 6 से रात 9 बजे तक।
- काकोरी, दुर्गागंज शाहपुर में शुक्रवार सुबह 11 से शनिवार दोपहर 12 बजे तक।
- मलिहाबाद और रहीमाबाद के 200 गांवों में सुबह 6 से रात 8 बजे तक।
- मोहनलालगंज, सिसेंडी उपकेंद्र इलाकों में शुक्रवार सुबह से शनिवार शाम तक।
- अमराई गांव, आशियाना, सरोजनीनगर, दुबग्गा, चौक में पेटी जलने से संकट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed