{"_id":"68a8bd43d7d494d8930826f7","slug":"the-teenager-was-alone-in-the-field-in-a-deserted-area-lucknow-news-c-13-1-lko1038-1349439-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सुनसान इलाके में खेत में अकेली थी किशोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सुनसान इलाके में खेत में अकेली थी किशोरी
Sat, 23 Aug 2025 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 23 Aug 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। धान के खेत में किशोरी की हत्या के मामले में घटनास्थल पर जो हालात नजर आए, उन्हें देखकर परिजनों के साथ ही गांव के लोग भी आशंका जता रहे हैं कि वारदात में एक से अधिक लोग शामिल हैं। घटनास्थल के आसपास सक्रिय मोबाइल और सीसीटीवी फुटेज के साथ ही संदिग्ध लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। किशोरी के पिता ने तहरीर देकर दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है।
दिनदहाड़े किशोरी की हत्या से ग्रामीणों में दहशत है। घटनास्थल से चंद कदम दूरी पर एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। ग्रामीणों ने बताया कि खेत की रखवाली के लिए पीड़ित परिवार ने मचान बना रखा है। आसपास का इलाका सुनसान रहता है। ऐसे में किशोरी को खेत में अकेली देख वारदात को अंजाम दिए जाने की आशंका है।
एसपी विनीत जायसवाल ने मौका मुआयना कर पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि वारदात के खुलासे के लिए एसओजी व सर्विलांस समेत पांच टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन
वारदात को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश : किशोरी तीन भाई व दो बहनों में छोटी थी। पिछले साल इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद उसने पढ़ाई छोड़ दी थी। वह घर में रहकर मां के कामों में मदद करती थी। दो भाई मुंबई में और एक घर में रहता है। वारदात को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। इसके मद्देनजर गांव में फोर्स तैनात की गई है।