फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The target of education and health will be achieved through the campaign

Lucknow News: अभियान से शिक्षा व स्वास्थ्य का लक्ष्य किया जाएगा हासिल

Fri, 05 Jul 2024 05:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 05 Jul 2024 05:39 AM IST
विज्ञापन
The target of education and health will be achieved through the campaign
श्रावस्ती। आकांक्षी ब्लॉक के प्रमुख संकेतकों की परिपूर्णता के निरंतर प्रयास होंगे। शिक्षा, स्वास्थ्य व अन्य क्षेत्रों में सरकारी सेवाओं की पूर्ति के लिए संपूर्णता अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारी सभी इंडीकेटर्स पर लक्ष्य की संतृप्ति के लिए अपेक्षित कार्रवाई कर अभियान सफल बनाए। यह बातें कलेक्ट्रेट परिसर में बृहस्पतिवार को आयोजित संपूर्णता अभियान के दौरान डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नीति आयोग के आकांक्षात्मक विकास खंड कार्यक्रम में निर्धारित 40 में से छह इंडीकेटर्स के लक्ष्यों को संतृप्त करने के मकसद से आकांक्षात्मक विकास खंडों में 30 सितंबर तक संपूर्णता अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

इसके तहत पहली तिमाही में प्रसव पूर्व देखभाल एएनसी के लिए पंजीकृत गर्भवती महिलाओं का प्रतिशत, लक्षित ब्लाॅक में जनसंख्या में उच्च रक्तचाप व मधुमेह के लिए जांचे गए व्यक्तियों का चिह्नांकन, आईसीडीएस के तहत नियमित रूप से पूरक पोषण लेने वाली गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण, कृषि विभाग द्वारा मृदा नमूना संग्रहण किया जाएगा। सीडीओ अनुभव सिंह ने कहा कि ब्लॉकों में स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, पेयजल और स्वच्छता, कृषि, जल संसाधन, वित्तीय समावेशन और अवसंरचना जैसे कई क्षेत्रों में आवश्यक सरकारी सेवाओं की पूर्ति करने के लिए संपूर्णता अभियान की शुरुआत की गई है। इस दौरान स्कूली बच्चों सहित विभिन्न विभागों की ओर से प्रदर्शनी लगाई गई। जहां डीएम ने गर्भधात्री महिलाओं की गोदभराई की ,साथ ही नौ टीबी मरीजों को हेल्थ किट, छह लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड, 20 किसानों को मृदा स्वास्थ्य परीक्षण प्रमाणपत्र तथा बीज का मिनी किट वितरित किया। इस दौरान सीएमओ डॉ. एपी सिंह, बीएसए अजय कुमार गुप्ता, डीडीएजी सुरेंद्र चंद्र चौधरी, जिला समन्वयक स्वच्छ भारत राजकुमार त्रिपाठी, जिला समन्वयक अजीत उपाध्याय व अनूप कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed