{"_id":"69b86ceea04964f06a017144","slug":"the-tableaux-of-shiva-parvatis-marriage-captivated-the-hearts-lucknow-news-c-13-knp1002-1647983-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: शिव-पार्वती विवाह की झांकियों ने मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: शिव-पार्वती विवाह की झांकियों ने मोहा मन
Tue, 17 Mar 2026 02:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 17 Mar 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
शिव-पार्वती विवाह की झांकी प्रस्तुत करते कलाकार।
नगराम। कस्बे में चल रही शिव महापुराण श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन शिव-पार्वती विवाह प्रसंग के वर्णन से कथा पंडाल भक्तिमय हो उठा। सजीव झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
प्रवाचक अवधेश नंदन मिश्र ने कहा कि सती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की। इससे प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें पत्नी रूप में स्वीकार किया था। कथा के दौरान शिव बरात का मनोहारी प्रसंग भी सुनाया गया। कथा स्थल पर इस प्रसंग को सजीव झांकियों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया, जिससे पूरा पंडाल भक्ति और उल्लास से गूंज उठा। इस दौरान श्रद्धालु भक्ति संगीत की धुन पर झूमते नजर आए। सुशील गुप्ता, अवधेश गुप्ता, राम आधार वर्मा व डॉ. रमेश चौरसिया आदि मौजूद रहे।