फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The supply of textbooks for the new academic session has begun

Lucknow News: नए शिक्षा सत्र के लिए पाठ्य पुस्तकों की आपूर्ति शुरू

Sun, 11 Jan 2026 10:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 11 Jan 2026 10:10 PM IST
विज्ञापन
The supply of textbooks for the new academic session has begun
बाराबंकी। जिले में नए शिक्षा सत्र की तैयारियां तेज हो गई हैं। बेसिक शिक्षा विभाग को प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के लिए पाठ्य पुस्तकों की आपूर्ति मिलनी शुरू हो गई है। विभाग का लक्ष्य है कि सत्र शुरू होने से पहले सभी विद्यार्थियों को समय पर किताबें उपलब्ध कराई जाएं।
विज्ञापन



बेसिक शिक्षा विभाग को अब तक कक्षा एक से सात तक की लगभग 30 प्रतिशत पाठ्य पुस्तकें प्राप्त हो चुकी हैं, जिन्हें जिला मुख्यालय स्थित भंडार गृह में सुरक्षित रखा गया है। इसी माह के अंत तक कक्षा सात तक की शत-प्रतिशत पुस्तकें मिलने की संभावना है, जबकि कक्षा आठ की किताबें फरवरी तक उपलब्ध हो जाएंगी।
विज्ञापन

इसी महीने के अंत में भंडार गृह से पुस्तकों को ब्लॉक संसाधन केंद्रों तक भेजने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, ताकि फरवरी तक सभी विद्यालयों में किताबें पहुंचाई जा सकें। इससे अप्रैल में नया शिक्षा सत्र शुरू होते ही विद्यार्थियों को नई कक्षा की पुस्तकें मिल सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के करीब साढ़े तीन लाख विद्यार्थियों के लिए लगभग 149 प्रकार की पाठ्य पुस्तकें और कार्य पुस्तिकाएं मंगाई गई हैं। इसके लिए दो फर्मों को क्रयादेश जारी किए गए हैं। कक्षा एक से चार तक की किताबें झांसी की फर्म से, जबकि कक्षा पांच से आठ तक की किताबें मथुरा की फर्म से आपूर्ति की जा रही हैं। पाठ्य पुस्तकों के लिए 45 से 75 दिन और कार्य पुस्तिकाओं के लिए 60 से 100 दिन का समय निर्धारित किया गया है। कक्षा एक से सात तक की लगभग 30 प्रतिशत पुस्तकें आ चुकी हैं और शेष किताबें 31 जनवरी तक पहुंचने की उम्मीद है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन पाठक ने बताया कि पुस्तकों को विद्यालयों तक पहुंचाने में किसी प्रकार की देरी नहीं होने दी जाएगी। हर हाल में 31 मार्च से पहले सभी स्कूलों को पाठ्य पुस्तकें और कार्य पुस्तिकाएं उपलब्ध करा दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed