फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The Stories of the Female Characters of the Ramayana Come Alive on Stage

Lucknow News: मंच पर जीवंत हुई रामायण की महिला पात्रों की कहानी

Sat, 09 May 2026 02:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
The Stories of the Female Characters of the Ramayana Come Alive on Stage
मंच पर जीवंत हुई रामायण की महिला पात्रों की कहानी
लखनऊ। भगवान श्रीराम को मर्यादा पुरुषोत्तम बनाने में जिन महिला किरदारों का योगदान रहा, उन्हें एक अनूठे नाटक मैं तुझ में... में पिरोकर शुक्रवार शाम रवींद्रालय के मंच पर उतारा गया। रामायण में कौशल्या, कैकेयी, सुमित्रा, सीता, शबरी, मंदोदरी और उर्मिला के महत्व को भावपूर्ण मंचन से संवारा गया। जीजे एकेडमी ऑफ ड्रामेटिक आर्ट्स की ओर से मंचित इस नाटक की परिकल्पना, संगीत और निर्देशन रहा आलोक श्रीवास्तव का। रामायण के विभिन्न संस्करणों पर शोध कर इसकी पटकथा लिखी ललित सिंह पोखरिया ने। नाटक में मुख्य भूमिकाएं निभाने वाली अर्चना शुक्ला, अपूर्वा श्रीवास्तव, स्तुति अवस्थी, रुपाली श्रीवास्तव, नैना चंद्रा, माधवी निगम और सिमरन अवस्थी के अभिनय ने दर्शकों का दिल जीत लिया। इस दौरान डॉ. संजय श्रीवास्तव, डॉ. नकुल सिन्हा, डॉ. केपी चंद्रा, ज्योति किरण सिन्हा, कवि सर्वेश अस्थाना, मनीष हिंदवी, आलोक श्रीवास्तव, वरिष्ठ रंगकर्मी सूर्यमोहन कुलश्रेष्ठ और सुशील कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed