{"_id":"6ab19d98c548c5b4ae0a80c0","slug":"protests-held-at-kgmu-following-a-nursing-students-death-due-to-dengue-nursing-college-principal-resigns-lucknow-news-c-13-lko1070-1930600-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: केजीएमयू में डेंगू से छात्रा की मौत के बाद हुए प्रदर्शन, नर्सिंग कॉलेज की प्रिंसिपल ने दिया इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: केजीएमयू में डेंगू से छात्रा की मौत के बाद हुए प्रदर्शन, नर्सिंग कॉलेज की प्रिंसिपल ने दिया इस्तीफा
विज्ञापन
छात्रा की मौत के विरोध में प्रदर्शन करते केजीएमयू के छात्र-छात्राएं।
लखनऊ। केजीएमयू में बीएससी नर्सिंग द्वितीय वर्ष की छात्रा दिव्यांशी की डेंगू से मौत से नाराज साथी छात्र-छात्राओं ने सोमवार को कक्षाएं बंद कर 15 घंटे तक धरना-प्रदर्शन किया। नर्सिंग कॉलेज की प्रिंसिपल समेत अन्य जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों के दबाव में नर्सिंग कॉलेज की प्रिंसिपल सूचना राय भौमिक ने इस्तीफा दे दिया। अन्य लोगों के खिलाफ जांच चल रही है।
छात्राओं के मुताबिक बनारस निवासी दिव्यांशी को 11 सितंबर को बुखार आया था। उसे मेडिसिन विभाग की ओपीडी ले जाया गया। 16 को डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड की जांच हुई। छात्राओं के मुताबिक दिव्यांशी की डेंगू की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
आरोप लगाया कि तबीयत खराब होने के बावजूद उसे अवकाश नहीं दिया गया। हालत बिगड़ने पर दिव्यांशी के माता-पिता 17 सितंबर की शाम हॉस्टल पहुंचे और उसे बनारस ले गए। वहां निजी अस्पताल में इलाज के दौरान 19 सितंबर को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
दिव्यांशी की मौत की खबर केजीएमयू में पहुंचते ही सोमवार सुबह विद्यार्थियों ने कक्षाएं बंद कर धरना शुरू कर दिया। कॉलेज परिसर में दिनभर हंगामा हुआ। पुलिस और नर्सिंग कॉलेज के अधिकारियों के समझाने के बावजूद छात्राएं मांग पर अड़ी रहीं। दबाव में आकर रात में नर्सिंग कॉलेज की प्रिंसिपल सूचना राय भौमिक ने इस्तीफा दे दिया।
हॉस्टल में सात छात्राएं बीमार
प्रदर्शन कर रहीं छात्राओं ने बताया कि नर्सिंग कॉलेज के हॉस्टल में रहने वाली आकक्षी, आयुषी कुमारी, सत्यम सिंह समेत सात छात्राएं बीमार हैं। अस्पतालों में इनका इलाज चल रहा है। आरोप लगाया कि बीमार होने के बावजूद वार्डों में ड्यूटी लगाई जा रही है। मेस में खाना बनाने वाला कुक भी बीमार है। छात्राओं का आरोप है कि हॉस्टल में पीने के लिए साफ पानी तक नहीं मिल रहा। टंकी की लंबे समय से सफाई नहीं हुई है।
वर्जन
केजीएमयू परिवार दुखी परिवार के साथ है। छात्रा की जांचें कराई गई थीं। ज्यादातर रिपोर्ट सामान्य आई थीं। प्लेटलेट्स काउंट भी सामान्य था। परिवारीजन उसे वाराणसी लेकर चले गए थे। जांच रिपोर्ट के आधार पर अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। हॉस्टल की व्यवस्थाओं को और दुरुस्त कराया जा रहा है।
- डॉ. केके सिंह, प्रवक्ता, केजीएमयू