फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The statue of former Chief Minister Kalyan Singh cracked within three years due to poor construction.

Lucknow News: घटिया निर्माण से तीन साल में दरक गई पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की प्रतिमा

Tue, 23 Dec 2025 02:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
The statue of former Chief Minister Kalyan Singh cracked within three years due to poor construction.
कल्याण सिंह की क्षतिग्रस्त हो रही प्रतिमा।
लखनऊ। घटिया निर्माण के चलते लालबाग में नगर निगम मुख्यालय के सामने करीब तीन साल पहले लगी पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की आदमकद प्रतिमा दरक गई है। 28 अगस्त 2022 रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने इसका अनावरण किया था। अब चार जनवरी को पूर्व मुख्यमंत्री की जयंती है। इससे पहले प्रतिमा की मरम्मत कराने की तैयारी हो रही है।
विज्ञापन

राम मंदिर के नायकों में गिने जाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की कांस्य प्रतिमा नगर निगम मुख्यालय के सामने झंडी पार्क में बनी भूमिगत पार्किंग के बाहर लगी है। यह 12 फीट ऊंची और 12 क्विंटल वजनी है। इसके निर्माण पर 20 लाख से अधिक रुपये खर्च हुए थे। इसके अलावा जिस पैडलस्टल पर प्रतिमा लगी है, उसके निर्माण पर करीब 10 लाख रुपये खर्च हुए थे। इस तरह प्रतिमा लगाने पर पर 30 लाख रुपये से अधिक खर्च हुए थे।
विज्ञापन

पहले लगने के लिए ही नहीं मिल पा रही थी जगह
जानकारों का कहना है कि प्रतिमा लगाने के लिए पहले जगह ही नहीं मिल पा रही थी। हाल यह था कि टेंडर होने के 20 दिन पहले तक यह तय नहीं था कि यह लगेगी कहां। प्रतिमा लगने से एक सप्ताह पहले तक गोमतीनगर के 1090 चौराहे पर इसे लगाने की बात कही जा रही थी। इसके बाद हजरतगंज के जनपथ मार्केट के त्रिलोकनाथ रोड की ओर वाले गेट के किनारे स्थान चिह्नित किया गया, मगर यहां कुछ व्यापारियों ने विरोध कर दिया था। जब कहीं जगह नहीं मिली तो फिर तत्कालीन महापौर संयुक्ता भाटिया के प्रयास से प्रतिमा को नगर निगम मुख्यालय के सामने झंडी पार्क की पार्किंग में लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

Iइंजीनियर से जांच कराई है। उस पर जो पुट्टी लगती है, वह किसी वजह से चटक गई है, बाकी प्रतिमा में कोई दरार नहीं आई है। जो पुट्टी उखड़ी है, उसे लगवाया जाएगा। यह प्रतिमा उस समय किस ठेकेदार ने लगाई थी, उसका पताकर नोटिस जारी किया जाएगा।I
I- अतुल मिश्रा, नगर अभियंता नगर निगमI

कल्याण सिंह की क्षतिग्रस्त हो रही प्रतिमा।

कल्याण सिंह की क्षतिग्रस्त हो रही प्रतिमा।

कल्याण सिंह की क्षतिग्रस्त हो रही प्रतिमा।

कल्याण सिंह की क्षतिग्रस्त हो रही प्रतिमा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article