{"_id":"684aea556b9751fe07000824","slug":"the-state-is-boiling-in-severe-heat-relief-expected-after-two-days-lucknow-news-c-13-1-lko1104-1246886-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: भीषण गर्मी में उबल रहा प्रदेश, दो दिन बाद राहत के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: भीषण गर्मी में उबल रहा प्रदेश, दो दिन बाद राहत के आसार
विज्ञापन
विज्ञापन
- पश्चिमी यूपी व बुंदेलखंड के 11 जिलों में भीषण गर्मी और लू का आरेंज अलर्ट
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में गर्म हवा के थपेड़ों के साथ भीषण गर्मी का कहर जारी है। बुंदेलखंड और पश्चिमी यूपी के कई जिले बीते कई दिनों से लू की चपेट में हैं। झांसी, आगरा आदि शहरों में पारा 45 डिग्री के आसपास चल रहा है। वहीं प्रयागराज, वाराणसी, लखनऊ, सुल्तानपुर में भी तपिश और गर्म हवा के थपेड़ों से लोग बेहाल रहे। शुक्रवार के लिए मौसम विभाग ने बुंदेलखंड और पश्चिमी यूपी के गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, अलीगढ़, मथुरा समेत 11 जिलों में लू चलने ऑरेंज अलर्ट और अन्य 14 जिलों में लू के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में रातें भी सामान्य से ज्यादा गर्म रहेंगी। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी यूपी में 14 जून तक इस प्रचंड गर्मी और लू के थपेड़ों से राहत की उम्मीद नहीं है।
वहीं पूर्वांचल में शुक्रवार से मौसम में बदलाव का पूर्वानुमान हैं। शुक्रवार को पूर्वी- दक्षिणी यूपी और तराई के 35 जिलों में गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में 14 जून तक हीट वेव की परिस्थितियां है। इसके बाद 15 जून से पश्चिम व पूरब दोनों संभागों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी से राहत मिलने के आसार हैं।
विज्ञापन
- यहां है लू के लिए ऑरेंज अलर्ट
गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, झांसी व आसपास के इलाकों में।
- यहां है लू के लिए येलो अलर्ट
बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, हमीरपुर, महोबा, ललितपुर व आसपास के इलाकों
- मेघगर्जन, वज्रपात व तेज हवाएं चलने की संभावना
बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में।