फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राम मंदिर में सेना जैसा अनुशासन: कर्मियों की बनेगी डिजिटल कुंडली; सीईओ के काम संभालने के बाद ये हुए बड़े बदलाव

Sat, 03 Oct 2026 08:45 AM IST
Sharukh Khan नितिन मिश्र, अमर उजाला, अयोध्या
नितिन मिश्र, अमर उजाला, अयोध्या Published by: Sharukh Khan Updated Sat, 03 Oct 2026 08:45 AM IST
सार

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के बाद सेना जैसी कार्यप्रणाली लागू करने की योजना तैयार की जा रही है। अब मंदिर के कर्मचारियों की डिजिटल कुंडली बनेगी। नई व्यवस्था में केवल उपस्थिति दर्ज करना ही उद्देश्य नहीं है। कर्मचारियों की ड्यूटी और तैनाती की भी निगरानी की जाएगी। सॉफ्टवेयर से कर्मचारियों की ट्रैकिंग होगी। 

विज्ञापन
Discipline like Army at Ram Mandir Digital profiles of staff created changes implemented after CEO took charge
मंदिर के कर्मचारियों की बनेगी डिजिटल कुंडली - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
राम मंदिर परिसर में कर्मियों की गतिविधियों पर अब निगरानी बढ़ाई जाएगी। सीईओ एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्र ने मंदिर की आंतरिक व्यवस्था को अधिक अनुशासित और जवाबदेह बनाने के लिए सेना जैसी कार्यप्रणाली लागू करने की योजना तैयार की है। 


इसके तहत मंदिर ट्रस्ट के कर्मियों का पूरा डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करेगा। साथ ही उनकी गतिविधियों की सॉफ्टवेयर के जरिये निगरानी की जाएगी।
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना के बाद कर्मचारियों की निगरानी और आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ट्रस्ट ने सख्ती बढ़ाई है। 
Discipline like Army at Ram Mandir Digital profiles of staff created changes implemented after CEO took charge
Ram Mandir - फोटो : अमर उजाला
नए सीईओ के स्तर से व्यवस्था में तकनीक का इस्तेमाल बढ़ाने के साथ ही कर्मचारियों की जिम्मेदारी और जवाबदेही तय करने पर जोर दिया जा रहा है। नई व्यवस्था में प्रत्येक कर्मचारी का डिजिटल प्रोफाइल यानी डिजिटल कुंडली तैयार करने की योजना है। 

 
Discipline like Army at Ram Mandir Digital profiles of staff created changes implemented after CEO took charge
राम मंदिर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसमें कर्मचारी की नियुक्ति, पद, ड्यूटी, तैनाती, उपस्थिति, जिम्मेदारी समेत उससे संबंधित जरूरी विवरण दर्ज किए जाएंगे। इससे जरूरत पड़ने पर किसी कर्मचारी की तैनाती और उसके काम का पूरा ब्योरा तत्काल सामने आ सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Discipline like Army at Ram Mandir Digital profiles of staff created changes implemented after CEO took charge
राम मंदिर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ट्रस्ट के स्तर पर ऐसा सॉफ्टवेयर विकसित कराया जा रहा है, जिसमें कर्मचारियों का पूरा डाटा सुरक्षित रहेगा। कर्मचारी किस स्थान पर तैनात है, उसकी ड्यूटी क्या है और उसे कौन सी जिम्मेदारी सौंपी गई है, इसकी जानकारी डिजिटल सिस्टम में उपलब्ध रहेगी। इससे मैनुअल रिकॉर्ड पर निर्भरता कम होगी और जिम्मेदारी तय करना आसान होगा।
विज्ञापन
Discipline like Army at Ram Mandir Digital profiles of staff created changes implemented after CEO took charge
राम मंदिर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ड्यूटी के दौरान गतिविधियों पर भी नजर
नई व्यवस्था में केवल उपस्थिति दर्ज करना ही उद्देश्य नहीं है। कर्मचारियों की ड्यूटी और तैनाती की भी निगरानी की जाएगी। संबंधित अधिकारियों को यह पता चल सकेगा कि कर्मचारी निर्धारित स्थान और जिम्मेदारी के अनुरूप काम कर रहा है या नहीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed