फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The soldier's house was robbed to pay the installment

Lucknow News: किस्त अदा करने के लिए सैन्यकर्मी के घर की थी चोरी

Wed, 06 Aug 2025 01:37 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
The soldier's house was robbed to pay the installment
मोहनलालगंज। मोबाइल फोन की किस्त अदा करने के लिए चोरों ने मुरलीनगर के सैन्यकर्मी विनय कुमार अवस्थी का घर खंगाला था। पुलिस ने चौबीस घंटे के अंदर घटना का खुलासा करते हुए तीन चोरों को गिरफ्तार किया। उनके पास से चोरी का सामान बरामद किया गया है।
विज्ञापन


विनय कुमार अवस्थी रविवार सुबह दादी की तेरहवीं में शामिल होने के लिए परिवार संग रायबरेली पैतृक गांव गए थे। शाम को जब वह लौटे तो पता चला कि चोर घर से जेवरात व नकदी चोरी कर ले गए हैं। एसीपी रजनीश वर्मा के मुताबिक सैन्यकर्मी की तहरीर पर चोरी का केस दर्ज किया। सोमवार की रात पुलिस ने अतरौली मार्ग पर तीन युवकोंं दिवानगंज निवासी पंकज वर्मा, अजय राजपूत और निगोहां नंदौली के मन्नेलाल को गिरफ्तार किया। आरोपी पंकज ने बताया कि उसने साठ हजार का मोबाइल फोन फाइनेंस कराया था, जिसकी वह किस्त जमा नहीं कर पा रहा था। इसी के लिए उसने साथी अजय व मन्नेलाल के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed